विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर इलेक्ट्रिक बसों से दिल्ली-नोएडा यात्रा होगी आसान, अलीगढ़ से विशेष तैयारी

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:58 PM (IST)

परिवहन निगम ने दीपावली और छठ के लिए दिल्ली-नोएडा मार्ग पर 30 इलेक्ट्रिक बसों सहित विशेष बस सेवाएं शुरू की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली-नोएडा मार्ग पर।

  2. यात्रियों की सुविधा हेतु चालक-परिचालकों को विशेष सतर्कता के निर्देश।

  3. अलीगढ़ से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लिए अतिरिक्त बसें संचालित।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। परिवहन निगम ने दीपावली व छठ पर दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद से यात्रियों को उनके गंतत्व तक पहुंचाने के लिए तैयारी कर ली है। 30 इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली और नोएडा के मार्ग पर चलाया जाएगा। रोडवेज की अधिकांश बसों को आन रोड कर दिया गया है।

चालक-परिचालकों को तीन दिन तक विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। सभी बसों में सीटों, खिड़कियों, फर्स्ट एड किट और अग्निशमन यंत्रों को सही तरीके से रखने को कहा गया है।

100 बसों को भेजा गया कौशांबी-आनंद विहार

क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दीपावली को लेकर एआरएम और डिपो प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। डिपो के अधिकांश बसों को आन रोड कर दिया गया है। अभी दिल्ली की तरफ से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। 100 बसों को दिल्ली के आनंद विहार और गाजियाबाद के कौशाम्बी बस अड्डे पर भेजा गया है।

संबंधित एआरएम के निर्देशन में बसें संचालित की जाएगी। अभी नोएडा से भी आने वालों की संख्या अधिक है। एसी इलेक्ट्रिक बसों को भी इस मार्ग पर चलाया जाएगा। ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर का एहसास हो। इन वाहनों के चार्जिंग के लिए उचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं।

आवश्यकतानुसार बसें कासगंज, एटा, बदायूं, फर्रूखाबाद, कानपुर व लखनऊ जाएंगी। जिन मार्गों पर यात्रियों की अधिकता होगी, वहां पर भी बसें संचालित की जाएगी। जयपुर और देहरादून की तरफ भी बसें जाएंगी। तीन बसें हरियाणा के बल्लभगढ़ जाएंगी, वहां से यात्रियों को लेकर आएंगी। मेरठ से आए बीएस-3 बसों को भी संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर्व पर 10 शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम, लखनऊ से हर 10 मिनट पर रवानगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।