पूर्वा एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनों का रूट बदला, अलीगढ़ के बजाए मुरादाबाद व गाजियाबाद से जाएंगी लखनऊ
प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते आठ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली पूर्वा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें गाजियाब ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। अलग-अलग चरणों में आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन लागू होगा।
नॉन-इंटरलाॉकिंग कार्य के दौरान कानपुर व प्रयागराज के बीच ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत ट्रेनें प्रयागराज के बजाय वैकल्पिक मार्गों लखनऊ, मानिकपुर, झांसी और अन्य स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएंगी।
अलीगढ़ के बजाए गाजियाबाद व मुरादाबाद होकर जाएंगी लखनऊ जाएंगी ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार कि अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12381 क्रमश: 26, 29, 30 अप्रैल, पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12382 क्रमश : 24, 27 व 28 अप्रैल को, ट्रेन संख्या 12487 सीमांचल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 29 अप्रैल को प्रभावित रहेगी
30 को ये गाड़ियां प्रभावित
ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12816 नंदन कानन, ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 30 अप्रैल को अपने निर्धारित रूट दिल्ली- गाजियाबाद-अलीगढ़ के बजाए गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ रूट से संचालित होंगी।
यह भी पढ़ें- मथुरा: सैनी और ठाकुर गुटों में हिंसक झड़प, गोलियां चलने से दहशत; पुलिस ने बताई पटाखों की आवाज
यह भी पढ़ें- नेपाल में सोना चोरी के आरोपी चार पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा बरामद; कपिलवस्तु पुलिस को मिली रिमांड