Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लव मैरिज के बाद बेवफाई: अलीगढ़ के होटल में ब्यॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई पत्नी, हिरासत में प्रेमी

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 01:17 PM (GMT+05:30)

    अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक होटल में पति ने अपनी लव मैरिज वाली पत्नी को उसके पुराने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पति आकाश ने पुलिस को सूच ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक होटल में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके पुराने प्रेमी के साथ रंगे हाथों रविवार को पकड़ा। जबकि पत्नी ने पति से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया । दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    पत्नी होटल में प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी

    बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आकाश ने अपनी पत्नी को होटल जाते देखा। कमरा नंबर 302 था। उसने तुरंत 112 नंबर पर फ़ोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ जब आकाश होटल पहुँचा तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थी। पुलिस को देखकर दोनों के बीच हड़कंप मच गया।

    दोनों के बीच हुआ था विवाद

    दोनों का प्रेम विवाह करीब साढ़े तीन साल पहले हुआ था। शुरुआती समय के बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया और पत्नी मायके में रहने लगी। पत्नी ने पहले ही अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और मेंटेनेंस का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पति का आरोप है कि पत्नी लगातार अपने पुराने प्रेमी से मिलती रही। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

    थाना प्रभारी क्वारसी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद कोर्ट में चल रहा है। प्रेमी अलीगढ़ का ही रहने वाला है। पत्नी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।

    खबरें और भी