विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: बसपा से 35 साल पुराना नाता तोड़कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए अलीगढ़ के महेश चौधरी

Published: Sat, 10 Aug 2024 12:26 PM (IST)

UP Politics Update News Aligah बसपा के पूर्व जोन कोआर्डिनेटर ने पार्टी छोड़ दी है। वे आजाद समाज पार्टी में ...और पढ़ें

UP Politics: नगीना सांसद चंद्रशेखर की तस्वीर।
UP Politics: नगीना सांसद चंद्रशेखर की तस्वीर।

HighLights

  1. सांसद चंद्रशेखर की नीतियों से हुए हैं प्रभावित
  2. प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई महेश चौधरी को सदस्यता

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बसपा से निष्कासित चल रहे पार्टी के पूर्व मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर महेश चौधरी अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी (आसपा) में शामिल हो गए। शुक्रवार को मैरिस रोड स्थित एक होटल में आसपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तोड़ व पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव राम गोपाल ने महेश को समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

बसपा से रहा है पुराना नाता

महेश चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर पार्टी बसपा से 35 साल पुराना नाता तोड़ कर महेश चौधरी अपने समर्थक बसपा के पूर्व मंडल काेऑर्डिनेटर किशोर कांत, पूर्व जाेन कोऑर्डिनेटर जितेंद्र लोधी, मंडल के पूर्व महासचिव जेमेश वाल्मीकि, पूर्व जिला संयोजक अरविंद कुमार नीटू, विधानसभा क्षेत्र बरौली प्रभारी राजकुमार गौतम, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अतरौली हरि प्रकाश, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरी सिंह, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राय साहब, मंडल महासचिव केपी राना मंडल, पूर्व जिला संयोजक हाथरस प्रताप सिंह सुमन आदि ने आसपा में शामिल होने की घोषणा की है।

1889 में हुए थे बसपा में शामिल

महेश चौधरी ने बताया कि वे वर्ष 1989 में कांशीराम के आंदोलन से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए और 1995 में संगठन मंत्री,  2002 में बामसेफ का जिला संयोजक, 2007 में पश्चमी उप्र का जिलाध्यक्ष (प्रजापति समाज भाईचारा कमेटी), 2009 में अलीगढ़ आगरा बरेली मंडल कोऑर्डिनेटर प्रजापति समाज, 2014 में अलीगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर, 2016 में बरेली मंडल कोऑर्डिनेटर रहे। वर्ष 2019 में बरेली व मुरादाबाद मंडल कोऑर्डिनेटर, वर्तमान में 01 जुलाई 2024 तक अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर रहे।

बसपा को बताया दिशाहीन

महेश चौधरी ने कहा, कि 35 वर्ष बाद बसपा को छोड़ा है। बसपा दिशा हीन है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद की बहुजन समाज को लेकर संघर्ष व नीतियों से प्रभावित होकर आसपा में शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: शाहरुख खान की फैन हैं कैराना सांसद इकरा हसन; बोलीं, लंदन में भी बॉलीवुड एक्टर के दीवाने

ये भी पढ़ेंः UP News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सख्त निर्देश, ड्यूटी से गायब चल रहे 15 चिकित्सक होंगे बर्खास्त

इस अवसर पर महेंद्र निषाद ,जितेंद्र टाइगर, जूनित जमीर, राजू अंसारी, राजेश दिवाकर,सोनू सागर, मोनू जाटव, मो.रिजवान, अजय राणा, प्रशांत सिंह, भूरा, हरेंद्र कुमार, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।

महेश चौधरी पार्टी में अनुशासन हीनता पर निष्कासित हो चुके हैं। हमारी पार्टी बहुजन समाज को लेकर संघर्ष कर रही है। एससी, एसटी, पिछड़े व दुबे कुचलों को साथ लेकर चल रही है। - मुकेश चंद्रा, अध्यक्ष बसपा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।