Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुफ्त राशन वितरण का शेड्यूल जारी: सुबह 6 से रात 9 बजे तक बंटेगा; प्रति यूनिट 5 KG; अलीगढ़ के कार्ड धारक नाराज

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:14 PM (IST)

    अलीगढ़ में मई माह के मुफ्त राशन वितरण का शेड्यूल जारी हो गया है, लेकिन अधिकांश दुकानों पर अभी तक अनाज नहीं पहुंचा है। इससे कार्डधारकों में नाराजगी है ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मई राशन वितरण का शेड्यूल जारी, अनाज नहीं पहुंचा

    2. अलीगढ़ में केवल 30% दुकानों पर पहुंचा राशन

    3. कार्डधारक नाराज, पिछले माह भी हुई थी देरी

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एक ओर प्रशासन ने मई माह के लिए 24 अप्रैल यानि शुक्रवार से मुफ्त राशन वितरण का शेड्यूल जारी कर दिया है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि अभी तक अधिकतर उचित दर दुकानों पर अनाज पहुंच ही नहीं सका है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब राशन दुकानों तक पहुंचा ही नहीं, तो वितरण कैसे होगा?

    प्रति यूनिट पांच किलो राशन

    जिला पूर्ति विभाग के अनुसार अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो व पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाना है। वितरण का समय भी सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक तय कर दिया गया है, लेकिन गुरुवार तक जिले में 30 प्रतिशत राशन भी दुकानों तक नहीं पहुंच पाया है। यह समस्या नई नहीं है।

    राशन वितरण में देरी के चलते शत प्रतिशत कार्डधारकों को नहीं मिल रहा हक

    अप्रैल महीने में भी राशन वितरण की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय थी, लेकिन 17 अप्रैल तक ही दुकानों पर स्टोप डोर डिलीवरी के जरिए अनाज पहुंचा था। नतीजा यह रहा कि कई कार्डधारकों को समय पर राशन नहीं मिल सका। बड़ी संख्या में लोग बिना राशन के ही रह गए, जबकि कुछ का कोटा वापस चला गया। मई माह के लिए वितरण की शुरुआत शुक्रवार से होनी है, लेकिन अधिकांश दुकानों पर स्टाक न होने से दुकानदार भी असमंजस में हैं।

    अप्रैल में भी 17 तक दुकानों पर पहुंचा था राशन, 20 थी वितरण की अंतिम तिथि

    अब शुक्रवार से लाभार्थी रोज दुकान पर पहुंचने लगेंगे, लेकिन इन्हें खाली वापस लौटना पड़ेगा। जिला पूर्ति कार्यालय से पारदर्शी वितरण व शत-प्रतिशत आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आपूर्ति की धीमी रफ्तार इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

    खबरें और भी

    कार्डधारकों में बढ़ी नाराजगी

    लगातार कई महीनों से ऐसी स्थिति बनने से कार्डधारकों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि तय समय पर राशन न मिलने से गरीब परिवारों के सामने खाने का संकट खड़ा हो जाता है।

    उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश महासचिव विजय विक्रम सिंह का कहना है कि पिछले महीने वितरण की अंतिम तिथि से दो से तीन दिन पहले तक राशन मिला था। खैर में सबसे अधिक दिक्कत हुई थी। इससे कई दुकानों पर 20 से 30 प्रतिशत तक राशन नहीं बंट सका था। इस महीने भी ऐसी ही स्थिति बन रही है। इससे नुकसान उपभोक्तओं को होता है।

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: हाईस्कूल में अर्पणा अव्वल, इंटरमीडिएट में दीक्षा ने किया हाथरस टॉप

    गुरुवार तक जिले में 36 प्रतिशत राशन का वितरण हो चुका हैं। अगले दाे-तीन दिन में पूरा वितरण हो जाएगा। पिछले महीने हरदुआगंज नगर पंचायत में सड़कों के निर्माण के चलते वितरण में देरी हुई थी। एफसीआई गोदाम पर हड़ताल के चलते काम प्रभावित हुआ था।

    -

    माेनिका माहेश्वरी, प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी