Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से तीन घायल, वीएम हाल व एसएस नार्थ में घटनाएं

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 06:32 AM (IST)

    Aligarh Muslim University News एएमयू में देररात ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। गोलीबारी की घटना में तीन के गोली लगी है। सभी को अस् ...और पढ़ें

    Aligarh News: एएमयू में देररात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन के गोली लगी
    Aligarh News: एएमयू में देररात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन के गोली लगी

    HighLights

    1. छात्र के जन्मदिन पार्टी में भि़ड़े दो गुट
    2. ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के खुलासे में पुलिस

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सोमवार की रात अराजकता की सारी हदें पार हो गईं। हाथों में तमंचा लिए बाइक सवार परिसर में इधर से उधर दौड़ते रहे। पहले उन्होंने वीएम हाल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दशहत फैलाई।

    छात्र अपने कमरों में छिप गए। इसके बाद हथियार बंद लोग यूनिवर्सिटी के एसएस नार्थ हाल में पहुंचे। यहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में हाथ-पैर मारती रही।

    छात्र के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी

    वीएम हाल में सोमवार की रात एक छात्र की जन्म दिन पार्टी चल रही थी। पुलिस के अनुसार वहां छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपित एसएस नार्थ हाल चले गए।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: चुनावी रण में एक्टिव हुए जयंत चौधरी, एनडीए को सत्ता से हटाने के लिए हर कुर्बानी देने काे तैयार

    वहां दोनों पक्षों में फोन पर बात हुई। यह भी तय हुआ है कि जो विवाद हुआ है उसे बैठक कर निपटा लेंगे। इसके बाद वीएम हाल से एक गुट एसएस नार्थ चला गया। वहां दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।

    ये भी पढ़ेंः लांग वीकेंड में बनाइये आगरा का प्लान, लाइन का झंझट छोड़कर ताज की टिकट पहले से करें बुक, मजे से देखें स्मारक

    इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के डा. सादिक अली घायल हो गए। डा. सादिक एसीएन कलेज से बीएमसी की पढ़ाई कर रहे है। वह किसी काम से एएमयू आए थे।

    धाैर्रा निवासी फिरोज आलम और पुरानी चुंगी निवासी अब्दुल्ला छर्रा लगने से घायल हो गए। सभी को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। फायरिंग के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। 

    खबरें और भी