Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railway News: वैष्णो देवी जाने को ट्रेनों में आरक्षण फुल, मुरी एक्सप्रेस में अभी से ही ‘नो रूम’

    By Sandeep Saxena Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 20 Mar 2026 08:04 PM (GMT+05:30)

    अलीगढ़ के भक्तों में नवरात्र के दौरान मां वैष्णोदेवी के दर्शन को लेकर उत्साह है, लेकिन उन्हें ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं मिल पा रही हैं। मुरी एक्स ...और पढ़ें

    Indian Railway News: सांकेतिक तस्वीर।

    Indian Railway News: सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नवरात्र में मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने वाले भक्तों में उत्साह है। मातारानी के दर्शन के लिए लोग जम्मू और कटरा जाने चाहते हैं, लेकिन उन्हें ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं मिल पा रही हैं। अलीगढ़ से जम्मू जाने के लिए मुरी एक्सप्रेस में आरक्षित सीटें नहीं मिल रही हैं। सभी श्रेणियों में प्रतीक्षा सूची खत्म होकर नौ रूम हो गई है।

    19 मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्र का समापन 27 मार्च को होगा। मां वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए अलीगढ़ से जम्मू जाने के लिए मुरी एक्सप्रेस, कालका मेल व उधमपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की सुविधा है, जिनमें उधमपुर एक्सप्रेस वर्तमान में बंद है। मुरी एक्सप्रेस नवरात्र के चलते मुरी एक्सप्रेस में भी आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं।

    सभी श्रेणियों में प्रतीक्षा सूची नौ रूम हो गई। जम्मू के लिए दिल्ली से जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी आरक्षित टिकट नहीं मिल रही हैं। यही हाल अन्य ट्रेनों का है। इसके अलावा असम में मां कामाख्या देवी जाने के लिए अलीगढ़ से नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस द्वारा जाने की सुविधा है, लेकिन इस ट्रेन में भी आरक्षित सीटें फुल हैं। प्रतीक्षा सूची 100 से ऊपर है।