Indian Railway News: लंबी दूरी की 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला, हजारों यात्रियों की गर्मी में बढ़ी मुसीबत
रेलवे के अपग्रेडेशन कार्य के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट की 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इससे अलीगढ़ समेत हजारों यात्रियों को गर ...और पढ़ें

Indian Railway News: सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कोलकाता समेत दिल्ली-हावड़ा रूट की लंबी दूरी की एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदलने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली हैं।
नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस आदि समेत 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को गाजियाबाद जाना होगा। इसके साथ ही अलीगढ़ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को वीआइपी ट्रेनों की सुविधा से पहले ही वंचित होना पड़ रहा है।
गर्मी के मौसम में यात्री वातानुकूलित माहौल में यात्रा करने से वंचित हो रहे हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों को वीआइपी के बजाए सामान्य ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
कानपुर-लखनऊ के बीच पटरियों की मरम्मत के कार्य के चलते शताब्दी एक्सप्रेस एवं वंदेभारत एक्सप्रेस वीआइपी ट्रेनें पहले से ही गाजियाबाद से मुरादाबाद होकर जा रही हैं। इस कारण दिल्ली से अलीगढ़ आने वाले और अलीगढ़ से लखनऊ जाने वाले यात्री पहले से ही परेशान हैं।
लेकिन प्रयागराज जंक्शन के यार्ड में रीमाडलिंग कार्य के कार्य के चलते ट्रेनें बदले हुए रूटों चलने पर यात्रियों की परेशानी और अधिक बढ़ जाएंगी।
अलग-अलग चरणों में आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन लागू होगा। नई व्यवस्था के तहत ट्रेनें प्रयागराज के बजाय वैकल्पिक मार्गों लखनऊ, मानिकपुर, झांसी और अन्य स्टेशनों के रास्ते चलेंगी।
अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें असम, कोलकाता, कामाख्या आदि की ओर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन जगहों पर जाने के लिए यात्रियों को गाजियाबाद जाना होगा।
इन ट्रेनों का बदला रूट
पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12381 क्रमश: 26, 29, 30 अप्रैल, पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12382 क्रमश : 24, 27 व 28 अप्रैल को, ट्रेन संख्या 12487 सीमांचल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 29 अप्रैल को, ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12816 नंदन कानन, ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 30 अप्रैल को अपने निर्धारित रूट दिल्ली- गाजियाबाद - अलीगढ़ के बजाए गाजियाबाद - मुरादाबाद - लखनऊ रूट से संचालित होंगी।
रेलवे के अपग्रेडेशन के लिए मरम्मत कार्य भी जरूरी है। कानपुर-लखनऊ रूट व प्रयागराज-कानपुर के बीच अलग-अलग अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है। इस कारण ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ट्रेनों के समय को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज