विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP By Election: खैर उपचुनाव में स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के उम्मीदवार का पर्चा खारिज, अब पांच प्रत्याशी बचे

Published: Tue, 29 Oct 2024 10:23 AM (IST)

खैर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद पांच उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। स्वराज भारतीय न्याय ...और पढ़ें

खैर उपचुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में है।
खैर उपचुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में है।

HighLights

  1. कल नाम वापसी का है मौका
  2. खैर उपचुनाव में पांच नामांकन स्वीकृत

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अब पांच उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच में स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के विपिन कुमार का नामांकन पत्र खारिज हो गया। इन्हें रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना था, लेकिन निर्धारित समय तक यह इसे नहीं दे सके।

अब बचे हुए प्रत्याशियों के पास बुधवार दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका रहेगा। अगर कोई चाहें तो अपना नामांकन वापस ले सकता है। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।

13 नवंबर को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी सरकारी विद्यालयों का अधिग्रहण कर लिया है। 23 को धनीपुर मंडी में मतगणना होगी। प्रशासन ने इसका भी अधिग्रहण कर लिया है।

2022 में हुआ था विधानसभा चुनाव, अनूप प्रधान बने थे विधायक

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप प्रधान विधायक चुने गए, लेकिन भाजपा ने पिछले दिनों इन्हें हाथरस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना दिया। इसमें इन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। ऐसे में अनूप प्रधान ने विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया। ऐसे में खैर विधानसभा क्षेत्र में विधायक का पद रिक्त हो गया। अब चुनाव आयोग ने विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा कर दी है।

ये हैं प्रत्याशी

  • 18 अक्टूबर से इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।
  • 25 अक्टूबर तक कुल छह नामांकन हुए।
  • भारतीय जनता पार्टी से सुरेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी से डॉक्टर पहल सिंह, समाजवादी पार्टी से चारूकेन, आजाद समाज पार्टी से नितिन कुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र कुमार व स्वराज भारतीय न्याय पार्टी से विपिन कुमार का नामांकन शामिल था।
  • सोमवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की गई।
  • आधे-अधूरे अभिलेखों के चलते विपिन कुमार का नामांकन निरस्त कर दिया गया।

एसडीएम खैर महिमा सिंह ने बताया कि अन्य सभी पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वीकृत कर लिए गए हैं। अब बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।

ईवीएम कमीशनिंग व सीलिंग का कार्य चार नवंबर को

खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चार नवंबर को धनीपुर मंडी में ईवीएम कमीशनिंग व सीलिंग का कार्य किया जाएगा। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने एसडीएम खैर को निर्देशित किया कि कमीशनिंग व सीलिंग कार्य के लिए प्रभारी अधिकारी ईवीएम एवं बन्दोबस्त अधिकारी से ईवीएम-वीवीपैट प्राप्त कर मंडी के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया जाए। इसके बाद स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाए।

डीएम की ओर से धनीपुर मंडी के अधिग्रहण का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले दो नवंबर को कलक्ट्रेट के एनआइसी में ईवीएम-वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः IAS अफसर के एक्शन से विभागों में खलबली, लेट आने वाले और अनुपस्थित रहे अधिकारियों का डीएम ने रोका वेतन

ये भी पढ़ेंः अकबर के समय बंद हुआ सिक्कों पर लक्ष्मी जी का मुद्रण, आज भी दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों की मांग बरकरार

प्रेक्षक से सर्किट हाउस में कर सकते हैं मुलाकात

उपचुनाव के लिए शासन स्तर से नियुक्त प्रेक्षक से कोई भी व्यक्ति सर्किट हाउस में मुलाकात कर सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक लोग फोन से भी प्रेक्षक से बात कर सकते हैं। इसमें पुलिस प्रेक्षक आर. शिवाकुमार से 7599459184, व्यय प्रेक्षक डोडी जगदीश से 6398759949 एवं सामान्य प्रेक्षक के. कर्पगम से 8923936388 पर बात की जा सकती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।