विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2024 अलीगढ़-हाथरस की लोकसभा सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग? पढ़ें पूरी डिटेल

Published: Sat, 16 Mar 2024 03:33 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2024 04:21 PM (IST)

Lok Sabha Election अलीगढ़ में लगातार दूसरी बार भाजपा से सतीश गौतम सांसद रहे। ये मूल रूप से जिले के ...और पढ़ें

अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 की घाेषणा।
अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 की घाेषणा।

HighLights

  1. अलीगढ़ में 2759215 लोग चुनेंगे अपना सांसद
  2. पिछले मतदान में कुल मतदाता, 2624511 थे

डिजिटल डेस्क, अलीगढ़। लोकतंत्र के महापर्व में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। अलीगढ़ में दूसरे चरण में मतदान होगा। वहीं हाथरस में तीसरे चरण में मतदान होगा।

ये है अलीगढ़ की पहचान

अलीगढ़ ताला-हार्डवेयर के काम के लिए प्रसिद्ध है तो दूसरी ओर आर्टवेयर (पीतल मूर्ति) के लिए भी इसकी अलग ही पहचान है। अलीगढ़ में ही पीतल मूर्ति की ढलाई व निर्माण आदि का काम होता है। इसके अलावा आटोमोबाइल्स के काम में भी अलीगढ़ की धमक है। यहां नामी कंपनियों की कारों, जनरेटर आदि कई मशीनों के आेरिजनल इक्विपमेंट्स तैयार होते हैं।

ताला-हार्डवेयर में जिले में लगभग 32 हजार करोड़ का वार्षिक टर्नओवर है। इसकी यहां करीब पांच हजार यूनिट स्थापित हैं। आर्टवेयर में 500 करोड़ वार्षिक का टर्नओवर है। इसकी लगभग 250 से 300 यूनिट स्थापित हैं। इसी तरह आटोमोबाइल्स की लगभग एक दर्जन फैक्ट्रियां हैं। इनका 500 से 600 करोड़ वार्षिक का टर्नओवर है।

अलीगढ़ हाथरस में मतदान

26 अप्रैल अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए मतदान

07 मई हाथरस लोकसभा के लिए मतदान

अलीगढ़

कुल वोटर संख्या जिले में, 2759215

लोकसभा क्षेत्र में 1971000

विधानसभा क्षेत्र--कोल, शहर, बरौली, अतरौली व खैर

पिछले लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता, 2624511

मत में बढ़ोतरी, 05.13 प्रतिशत

पिछले चुनाव में शीर्ष दो प्रत्याशियों के नाम, उनकी पार्टी का नाम और वोट संख्या अलीगढ़

सतीश गौतम, भाजपा-- 656224

अजीत बालियान, बसपा--- 427554

अलीगढ़ व हाथरस लोकसभा क्षेत्र के इतिहास पर एक नजर

  • अब तक 17 बार हुए लोक सभा चुनाव हुए हैं। इसमें से कांग्रेस को चार बार, बसपा को एक बार, भाजपा को छह बार, रिपब्लिकन पार्टी को एक, भारतीय क्रांति दल को दो, जनता दल को एक और जनता पार्टी को दो बार जीत हासिल हुई है।
  • सपा इस सीट पर अब तक खाता नहीं खोल सकी।
  • वर्ष 2004 के बाद कांग्रेस का जीत हासिल नहीं कर पाई। इस चुनाव में जीतकर कांग्रेस प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह सांसद बने थे। वे अब सपा में हैं।
  • भाजपा की शीला गौतम लगातार चार बार सांसद बनी थीं
  • वर्तमान में भाजपा के सतीश गौतम में सांसद, वे दूसरी बार सांसद हैं। इन्होंने बसपा के अजीत बालियान को हराया था।

अलीगढ़

लोकसभा चुनाव पर नजर

दल, 2019, 2014

भाजपा, 56.42, 48.34

बसपा-सपा, 36.71, 21.40

कांग्रेस, 4.37, 5.86

सपा, ---, 21.25

(प्रतिशत वोट, 2019 में बसपा का सपा से गठबंधन था। )