Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुस्लिम युवकों ने मनाया संघ प्रमुख मोहन भागवत का जन्मदिन

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2016 09:58 PM (IST)

    अलीगढ़ के मुस्लिम यूथ एसोसिएशन ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का 66वां जन्मदिन मनाया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अलीगढ़ (जेएनएन)। एक ओर जहां देश में जरा-सी बात पर सांप्रदायिकता भड़क उठती है, वहीं अलीगढ़ के मुस्लिम यूथ एसोसिएशन ने हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का 66वां जन्मदिन मनाया। इतना ही नहीं एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने हजरत मासूम मियां की दरगाह पर चादर चढ़ा भागवत की लंबी आयु और देश में अमन-चैन के लिए दुआ की।

    उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष मुहम्मद आमिर रशीद ने नारा दिया, सूफी व संघ, सांप्रदायिकता व आतंकवाद का अंत। रशीद ने कहा कि भारत सूफी-संतों व ऋषि-मुनियों का देश है। सूफी विचारधारा में प्रेम व भाईचारे का प्रमुख स्थान है। कुछ लोगों ने देश में धार्मिक कट्टरता फैलाने में ऊर्जा लगा रखी है। कुछ स्वार्थी राजनीतिक दल इन तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। आमिर ने दावा किया कि सूफी विचारधारा से जुड़ा मुसलमान कभी आतंकी नहीं हो सकता। आतंक फैलाने वाले इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस्लाम राष्ट्रवाद की शिक्षा देता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी राष्ट्रवादी विचारधारा पर बिना धार्मिक भेदभाव के समाजसेवा करता आ रहा है। सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत संघ की विचारधारा को सही ढंग से प्रस्तुत करने में सफल रहे हैं। वह मुस्लिम अवाम के लिए सकारात्मक सोच रखते हैं।