विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ में नौ साल के लड़के से कुकर्म, जांच में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Sandeep kumar Saxena
Updated: Sun, 02 Oct 2022 06:52 AM (IST)

जनपद अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके में किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पहले की है। लेकिन किशोर ने डर के चलते किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके में किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पहले की है। लेकिन, किशोर ने डर के चलते किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच शुरू

सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले मजदूर ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि घटना चार दिन पहले की है। उनका नौ साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपित उसे बुलाकर कमरे में ले गया। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। बालक ने डर के चलते घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। शनिवार को पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद देररात पिता बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही

खाना मांगा तो करवा दी पिटाई   

अलीगढ़।  थाना बन्नादेवी क्षेत्र में पत्नी से खाना मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पत्नी के भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी और फरार हो गए। आइीआइ रोड स्थित तिकोना गैराज निवासी अजय की माता ने बताया कि बेटे ने बहू से खाना मांगा था। इसी बात पर वह आग बबूला हो गई।

खाना न देने पर पति-पत्नी में नोकझोंक होने लगी। बहू ने फोन कर अपने भाइयों और परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि भाइयों ने अजय की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाकू सहित तीन दबोचे

हाथरस। काेतवाली सदर पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान समीर निवासी कैलाश नगर व दलीप, नरेंद्र निवासी वोरगा कला थाना अवागढ एटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से तीन चाकू बरामद किए है। मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें जेल भेजा गया है।

गैंगस्टर एक्ट का वांछित दबोचा

हाथरस। कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को विष्णु निवासी भकरोई थाना मुरसान को गिरफ्तार किया है। आरोपित गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। न्यायलय मेंं पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।