Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aligarh News: प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं, फिर भी चढ़ा दिया खून; चली गई रोशनी, अदालत ने लगाया 30 लाख का जुर्माना

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 09:06 AM (GMT+05:30)

    Aligarh News In Hindi Today अतरौली की महिला की आंखों की रोशनी गई जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सुनाया निर्णय। महिला को अस्पताल में भर्ती कराने ...और पढ़ें

    Aligarh News: महिला की आंखों की रोशनी चली गयी, जिसके बाद जुर्माना लगाया गया।
    Aligarh News: महिला की आंखों की रोशनी चली गयी, जिसके बाद जुर्माना लगाया गया।

    HighLights

    1. छह नवंबर 2021 को डेंगू की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था
    2. इलाज के दौरान आंखों से ब्लीडिंग हुई और रोशनी चली गई

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। इलाज में लापरवाही के चलते एक महिला की आंखों की रोशनी चली गई। इस पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने पृथ्वीराज अस्पताल पर 30 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

    वाद दायर किया था

    अतरौली क्षेत्र के गांव नरौली निवासी मिथलेश देवी ने पृथ्वीराज अस्पताल के निदेशक डा. मलखान सिंह के विरुद्ध वाद दायर किया था। इसमें कहा था कि छह नवंबर 2021 को डेंगू की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाई गईं। इसके चलते पहले उनकी आंखों से ब्लीडिंग हुई। फिर रोशनी चली गईं।

    पीड़ित के हक में दिया फैसला

    आयोग में अस्पताल की ओर से तर्क रखा गया कि उन्होंने सही इलाज किया था। प्लेटलेट्स की वजह से रोशनी नहीं गई। लेकिन, आयोग के अध्यक्ष व न्यायाधीश हसनैन कुरैशी व सदस्य आलोक उपाध्याय की पीठ ने पीड़ित के हक में निर्णय सुनाया है। अस्पताल को 30 लाख रुपये के जुर्माने के साथ 10 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में देने के आदेश दिए हैं। यह जानकारी पेशकार विजेंद्र सिंह व डीएमए राजीव वार्ष्णेय ने दी।