विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा संदेश देने की तैयारी, PM Modi कर सकते हैं अलीगढ़ की तीन बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले डेढ़ महीने में अलीगढ़ का दौरा कर सकते हैं, जहां वे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, क्वार्सी फ्लाईओवर और न ...और पढ़ें

पीएम मोदी।
HighLights
पीएम मोदी अगले डेढ़ माह में अलीगढ़ आ सकते हैं।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय सहित तीन परियोजनाएं लोकार्पित होंगी।
यह दौरा 2027 चुनाव से पहले विकास का संदेश देगा।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले एक से डेढ़ महीने के भीतर जिले के दौरे पर आ सकते हैं। प्रशासनिक व राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां शुरू हो गई हैं।
संभावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू), क्वार्सी फ्लाईओवर व नौरंगीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रह सकते हैं।
आरएमपीएसयू, क्वार्सी फ्लाईओवर व नौरंगीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को अंतिम रूप देने में जुटे विभाग
- केंद्र व प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम के जरिए विकास परियोजनाओं को लेकर बड़ा संदेश देने की तैयारी में हैं। जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला प्रधानमंत्री ने स्वयं रखी थी, उनके पूर्ण होने के बाद उन्हीं के हाथों लोकार्पण कराकर सरकार विकास कार्यों की निरंतरता व समयबद्ध क्रियान्वयन को जनता के सामने रखना चाहती है।
- खैर रोड स्थित मूसेपुर में निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 सितंबर 2021 को विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। अब विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
- शहर के यातायात दबाव को कम करने के लिए बनाए गए क्वार्सी फ्लाईओवर व खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए गए नौरंगीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को भी कार्यक्रम में शामिल किए जाने की चर्चा है।
2027 से पहले विकास कार्यों का बड़ा संदेश देने की तैयारी
जानकारों का कहना है कि विभिन्न विभागों व निर्माणदायी संस्थाओं से उन परियोजनाओं की सूची मांगी गई है। जिनका लोकार्पण या शिलान्यास कराया जा सकता है। निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराने व परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- आंकड़ों की नींव पर चुनावी पिरामिड खड़ा कर रही भाजपा, रात में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे मंत्री-विधायक
अगले डेढ़ माह में हो सकता है कार्यक्रम
राजनीतिक दृष्टि से भी प्रधानमंत्री का संभावित दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज होने की संभावना है। ऐसे में जिले में संभावित यह कार्यक्रम न केवल जिले बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी अहम संदेश देने वाला माना जा रहा है। हालांकि, प्रशासन पर अभी कोई कार्यक्रम नहीं है।