Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सास-दामाद की चर्चित जोड़ी 9 दिन बाद लौटी, दोनों पहुंचे थाने... आज ही के दिन होनी थी शिवानी-राहुल की शादी

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 02:53 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है। होने वाली सास को लेकर भागा राहुल नौ दिन बाद वापस लौट आया है। बुधवार दोपहर को वह और उसकी प्रेमि ...और पढ़ें

    सपना और राहुल आज से 9 दिन पहले भाग गए थे। (तस्वीर जागरण)
    सपना और राहुल आज से 9 दिन पहले भाग गए थे। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। होने वाली सास को लेकर भागा राहुल बुधवार को नौ दिन बाद लौट आए। बुधवार दोपहर को वह दोनों अचानक थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग बैठा दिया है। राहुल की गुमशुदगी इसी थाने में दर्ज है।

    वह और सपना छह अप्रैल को भागे थे। फिर बिहार चले गए थे। मंगलवार को किसी रिश्तेदार से राहुल की फोन पर बात हुई। उसकी सलाह पर दोनों लौटे हैं। सपना की बेटी की शादी आज (16 अप्रैल) राहुल से होनी थी। इन दोनों से अभी किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें- सास-दामाद केस में ताबीज की एंट्री... राहुल की मां ने खाेला बड़ा राज! जहां आज आनी थी बरात, वहां पसरा सन्नाटा

    एक साल पहले भी राहुल ने एक महिला को भगाया था

    होने वाली सास को भगा ले जाने वाला दामाद राहुल एक वर्ष भी पहले भी एक महिला को भगा ले गया था। पड़ोस के गांव की महिला के साथ भागने के बाद दोनों दो महीने में वापस आए। उस समय महिला के स्वजन ने पुलिस से शिकायत नहीं की, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

    इस बार होने वाली सास के साथ भागने में राहुल के दोस्तों ने उसकी मदद की थी। वे बाइक से दोनों को कासगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। पुलिस ने कुछ दिनों पहले इन दोस्तों के अलावा युवक के जीजा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- शादी से 9 दिन पहले सास भगाने वाले दामाद केस में नया खुलासा, पुलिस को पता चल गया किसने की थी मदद; भेजी गई टीम