विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी की सास-दामाद की चर्चित जोड़ी में आया नया अपडेट: सपना ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गए बच्चे और पति

Published: Sat, 19 Apr 2025 10:00 AM (IST)

Aligarh News सपना ने अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया है। महिला के पति ...और पढ़ें

अपने प्रेमी राहुल के साथ गई सपना। वीडियो से ली गई तस्वीर।
अपने प्रेमी राहुल के साथ गई सपना। वीडियो से ली गई तस्वीर।

HighLights

  1. रोते रह गए बच्चे, होने वाले दामाद के संग गई सपना
  2. पति व बच्चों के समझाने पर भी घर नहीं गई
  3. दो दिन की काउंसिलिंग भी बेकार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दो दिन तक बच्चों ने खूब मनाया। पति ने भी सारी बातें भूलने के लिए समझाया। पुलिस ने काउंसिलिंग कराई, पर सपना ने निर्णय नहीं बदला। घर ले जाने के लिए बच्चे रोते रह गए, मगर वह शुक्रवार को साथ जीने-मरने का वादा दोहराते हुए होने वाले दामाद राहुल के साथ चली गई। पति ने तलाक देने से इन्कार कर दिया है। उनके द्वारा सपना पर लगाए गए तीन लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये कीमत का सोना ले जाने के आरोप की पुलिस जांच करेगी।

सपना की बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी। उससे पहले छह अप्रैल को ही वह होनेवाले दामाद के साथ भाग गई। दोनों दस दिन बाद 16 अप्रैल को लौटे और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पति जितेंद्र ने टूटते परिवार को बचाने के लिए पत्नी सपना को अपनाने का निर्णय लिया। पत्नी को साथ घर चलने के लिए भी कहा।

सपना की फोटो।

काउंसलिंग भी बेकार

गांव की महिलाओं ने भी समझाया। फिर बेटी सहित उसके तीनों बच्चे मां के पास आकर खूब रोए, मगर वह नहीं मानी और राहुल के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। महिला परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग कराई गई।

सपना और राहुल की सेल्फी। फाइल

शुक्रवार की दोपहर तक उसे समझाने के प्रयास होते रहे। रात पुलिस ने उसे राहुल के हवाले कर दिया। राहुल का कहना है कि सपना उसकी पत्नी है। कोर्ट मैरिज करेंगे।

ये भी पढ़ेंः UP Weather: यूपी में बदला मौसम: मेरठ में आंधी-बरसात ने मचाई तबाही, कई जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ये भी पढ़ेंः रात के अंधेरे में तौलिया पहनकर आया युवक, घर के बाहर सोती हुई लड़की को उठाकर किया दुष्कर्म

राहुल को घर में नहीं घुसने देंगे पिता, जेवर-नकदी के आरोपों की जांच करेगी पुलिस

राहुल के पिता ओमवीर का कहना है कि समाज में बहुत बेइज्जती हुई है, अब उससे कोई संबंध नहीं है। उसे घर में नहीं घुसने देंगे। जितेंद्र ने शगुन में दिए गए एक लाख रुपये, दो मोबाइल और सपना द्वारा ले जाए गए तीन लाख रुपये व पांच लाख के जेवर दिलाने की मांग पुलिस से की है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जितेंद्र द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।