विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ में विद्यालय का गेट छात्र के ऊपर गिरा, मौत; घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

Published: Tue, 04 Feb 2025 10:17 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जहां जलालपुर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय ...और पढ़ें

घटना के बाद विद्यालय के बाहर जुटे ग्रामीण रोष जताते हुए। जागरण
घटना के बाद विद्यालय के बाहर जुटे ग्रामीण रोष जताते हुए। जागरण

HighLights

  1. पिसावा के गांव जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय की घटना, छात्र का भाई भी चोटिल
  2. तीन वर्ष पहले पूर्व प्रधान ने बनवाया था गेट, घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गांव जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय की लापरवाही ने एक आठ वर्षीय छात्र की जान ले ली। एक वर्ष से जर्जर विद्यालय के गेट को ठीक कराने की बजाय कई माह तक रस्सी से बांधकर काम चलाया गया। दो माह पहले वेल्डिंग कराकर खानापूर्ति कर दी। 

दो दिन पहले वेल्डिंग छूट गई, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते मंगलवार दोपहर को छुट्टी के दौरान गेट छात्र व उसके भाई के ऊपर जा गिरा। इसमें छात्र की मृत्यु हो गई। उसका भाई को भी हल्की चोट आई है। 

घटना के बाद ग्रामीण विद्यालय में एकत्रित हो गए और देर रात तक रोष जताया। बीएसए राकेश कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

यह है पूरा मामला

गांव के अनिल कुमार का आठ वर्षीय बेटा अनुज कक्षा दो में पढ़ता था। मंगलवार सुबह अनुज अपने बड़े भाई कपिल के साथ विद्यालय गया था। दोपहर तीन बजे छुट्टी के बाद दोनों भाई अन्य छात्रों के साथ बाहर निकल रहे थे। अन्य छात्र आगे निकल गए, तभी कपिल व अनुज के ऊपर लोहे का जर्जर गेट गिर गया। 

कपिल की पीठ में गुम चोट आई। वो किसी तरह निकल गया, जबकि अनुज दबा रहा। उसकी चीख सुनकर विद्यालय का स्टाफ दौड़ा। लहूलुहान हालत में उसे लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। 

जानकारी पर परिजन भी मेडिकल पहुंचे। वहां अनुज की मृत्यु हो गई। देर रात तक मेडिकल कॉलेज व गांव में विद्यालय पर लोग इकट्ठा थे। अनुज दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। एक भाई क्रिस की चार वर्ष पहले ट्रैक्टर की चपेट में आकर मृत्यु हो गई थी। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक चौ. अशोक कुमार का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व प्रधान शिखा गुप्ता ने गेट बनवाया था। 25 जनवरी को जिला समन्वय निर्माण के इंजीनियर डीसी गौतम ने निरीक्षण किया था। सब कुछ सही था। अचानक गेट गिरा है। गेट गिरने की आवाज सुनकर अध्यापक बाहर आए तो बच्चा गेट के नीचे दबा था। उसे निकालकर तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में स्नान के लिए जा रहे कार सवारों को ट्रेलर ने रौंदा, छह की मौत; एयर बैग भी नहीं बचा सका जान

यह भी पढ़ें: धुंध के कारण कार और मिनी बस की जोरदार टक्कर, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।