Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एएमयू में बीफार्मा की पढ़ाई करेंगे छात्र, 30 करोड़ से बन रहा फार्मेसी संस्थान

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 10:42 AM (GMT+05:30)

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नए सत्र 2027-28 से बीफार्मा की पढ़ाई शुरू होगी। 30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का भवन जुलाई म ...और पढ़ें

    भमोला के पास निर्माणाधीन एएमयू के फार्मेसी कालेज का भवन । जागरण

    भमोला के पास निर्माणाधीन एएमयू के फार्मेसी कालेज का भवन । जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संतोष शर्मा, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से बीफार्मा की पढ़ाई करने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। नए सत्र (2027-28) से वो यहां पढ़ाई कर सकेंगे। किला रोड पर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का भवन का निर्माण अंतिम दौर में हैं। जुलाई में इसे यूनिवर्सिटी को सौंप दिया जाएगा।

    एएमयू में अभी तक फार्मेसी कॉलेज न होने के चलते छात्र बीफार्मा और एमफार्मा की पढ़ाई नहीं कर पाते थे। इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी संचालन के साथ यूनिवर्सिटी के खाते में नई उपलब्धि और जुड़ जाएगी। एएमयू की ओर से स्टाफ की मांग भी भेज दी है।

    30 करोड़ की लागत से हो रहा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के भवन का निर्माण

    एएमयू के पूर्व चांसलर सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन 30 करोड़ से फार्मेसी का भवन बनवा रहे हैं। निर्माण कार्य से यूनिवर्सिटी का कोई मतलब नहीं। सैयदना परिवार ही निर्माण एजेंसी से यह काम करा रहा है। किला रोड पर एएमयू के विधि संकाय के पास जहां भवन बन रहा है उसके लिए तीन एकड़ जमीन एएमयू ने दी है। फरवरी 2024 को सैयदना के तीसरे और सबसे छोटे बेटे शहजादा हुसैन बुरहान उद्दीन ने दो मंजिला भवन की आधारशिला रखी थी।

    जुलाई में यूनिवर्सिटी को हो हैंडओवर, स्टाफ की तैनाती की तैयारी शुरू

    • निर्माण कार्य सैयदना के परिवार की तरफ से नियुक्त प्रतिनिधि की देखरेख में हो रहा है।
    • समय-समय पर सैयदना परिवार के सदस्य निर्माण कार्य देखने आते हैं।
    • एएमयू प्रशासन ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआ) को स्टाफ के पदों की मंजूरी के लिए पत्र लिखा है।
    • 60 छात्रों (बीफार्म) की इनटेक क्षमता वाले फार्मेसी कॉलेज में शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ की 19 पोस्ट की आवश्यकता होती है।
    • इनमें तीन प्रोफेसर, चार एसोसिएसट प्रोफेसर, पांच असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर, एक प्रिंसिपल/डायरेक्टर सहित अन्य स्टाफ शामिल है।

    म्यूजियम, लिफ्ट, लैब और शानदार कमरे

    एएमयू के बिल्डिंग एमआइसी प्रो. मलिक शोएब के अनुसार पूरा भवन 40 पिलर पर खड़ा किया गया है। दो मंजिला भवन के भूतल पर चार क्लास रूम, दो लैब, म्यूजियम, सेंट्रल इंटरवेंशन रूम, स्टोर रूम, छह स्टाफ रूम के अलावा लिफ्ट भी है। प्रथम तल पर 10 लैब, सात कमरे, छात्र-छात्राओं के लिए कॉमन रूम आदि का निर्माण कराया जा रहा है। पूरा भवन बहुत शानदार बन रहा है। कॉरिडोर ही साढ़े चार मीटर का है। मुंबई की एचएच एसटीएस मैमोरियल फाउंडेशन इसका निर्माण कर रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: फिंगरप्रिंट की समस्या खत्म, आगरा में बुजुर्गों के लिए आंखों की पुतली से बैनामा

    फार्मेसी कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य अंतिम दौर में हैं। जुलाई तक यूनिवर्सिटी को मिल जाएगा। कालेज के लिए स्टाफ की मांग भी पीसीआई को भेज दी है। नए सत्र से कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 

    -

    प्रो. आसिम जफर, रजिस्ट्रार एएमयू।