Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP By Election 2024: खैर विधानसभा उपचुनाव पर 4.04 लाख मतदाता चुनेंगे नया विधायक, अनूप प्रधान बने थे दो बार MLA

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 08:43 AM (IST)

    UP By Election 2024 उपचुनाव के लिए आचार संहिता लगते ही सक्रिय हुआ जिला प्रशासन। तहसील स्तर पर एसडीएम कार्यालय व मंडी में पूरी होंगी सभी प्रक्रियाएं। न ...और पढ़ें

    खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।
    खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. खैर विधानसभा में कुल 263 मतदान केंद्र, 426 बूथों पर डाले जाएंगे इस बार वोट
    2. खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप प्रधान लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का एलान हो गया है। इस बार इस विधानसभा क्षेत्र में 4.04 लाख मतदाता 13 नवंबर को अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 2.16 लाख पुरुष और 1.88 लाख महिला मतदाताएं शामिल हैं। चुनाव आयोग से आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। 23 नवंबर को उपचुनाव की मतगणना होगी। इस बार तहसील स्तर पर ही चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी होंगी। खैर के एसडीएम कार्यालय में नामांकन होगा। मतगणना और पाेलिंग पार्टियों की रवानगी तहसील के मंडी परिसर से हाेगी। बैरीकेडिंग व अन्य व्यवस्थाएं होने लगी हैं।

    2022 विधानसभा चुनाव में अनूप प्रधान बने थे विधायक

    जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप प्रधान लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। प्रदेश सरकार ने इन्हें राजस्व राज्यमंत्री का पद आवंटित किया था, मगर पिछले दिनों लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हें हाथरस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। इसमें इन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। ऐसे में अनूप प्रधान ने कुछ दिनों बाद खैर के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में खैर विधानसभा क्षेत्र में विधायक का पद रिक्त हो गया। अब आयोग ने विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा कर दी है।

    सभी पार्टियों ने झोंक दी ताकत

    ढाई से तीन वर्ष के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में नया विधायक चुना जाना है। ऐसे में सभी पार्टियां ताकत झोंके हुए हैं। डीएम ने निष्पक्ष व पारदर्शी उपचुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नोडल अधिकारियों को पारदर्शिता से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। टीमों को विधानसभा क्षेत्र से सभी प्रकार की चुनावी सामग्री हटाने के लिए कहा। कहा कि, सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम होने चाहिए।

    खबरें और भी

    खैर क्षेत्र हरियाणा प्रदेश से सटा हुआ है। ऐसे में आबकारी विभाग को अधिक सक्रियता बरतने की जरूरत है। कार्मिकों के प्रशिक्षण को लेकर तैयारी पूरी कर ली जाएं। इस मौके पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Read Also: UP By Election: तेज प्रताप सिंह सपा का किला बचाएंगे या भाजपा लगाएगी सेंध, देखिए क्या कहते हैं करहल विधानसभा के समीकरण ?

    3468 दिव्यांग मतदाता करेंगे अधिकार का प्रयोग

    इस उपचुनाव में कुल 3468 दिव्यांग मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा 3573 सर्विस मतदाता हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव को कुल 44 सेक्टर बनाए हैं। इसमें कुल 57 बस, 32 मिनी बस और 89 छोटे वाहनों का प्रयोग होगा।

    UP By Election 2024: विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा ने सजाया मैदान, दिग्गजों के हाथों में होगी चुनाव की कमान

    ये हैं प्रमुख तारीखें

    • प्रक्रिया तिथि अधिसूचना एवं नामांकन, 18 अक्टूबर
    • नामांकन का अंतिम दिन 25 अक्टूबर
    • नामांकन पत्र की जांच 28 अक्टूबर
    • नाम वापसी 30 अक्टूबर
    • मतदान 13 नवंबर
    • मतगणना 23 नवंबर 

    आचार संहिता का किया जाए पूर्ण पालन

    डीएम ने आचार संहिता लागू होने के बाद कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां पर अधिकारियों को खैर विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता का पूर्ण पालन कराने के निर्देश दिए। बताया कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन व 44 सेक्टर में बांटा गया है। टीमों ने आचार संहिता लगते ही चुनाव प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कंट्रोल रूम का 24 घंटे संचालन किया जाए। सी विजिल एप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों निस्तारण करें। इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी की जाए।