Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण आज, इस राशि के लोग सतर्क रहें, पढ़ें राशियों के अनुसार ग्रहण का प्रभाव

    By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 08:22 AM (GMT+05:30)

    Chandra Grahan 2022 इस वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज 8 नवंबर को है। इसकी अवधि तीन घंटे 40 मिनट होगी। प्रयागराज में ग्रहण की अवधि 104 मिनट रहेग ...और पढ़ें

    जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई. रविकिरण ने बताया कि शाम 6:19 बजे तक चंद्रमा पर ग्रहण का प्रभाव रहेगा।
    जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई. रविकिरण ने बताया कि शाम 6:19 बजे तक चंद्रमा पर ग्रहण का प्रभाव रहेगा।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। चंद्र ग्रहण आज मंगलवार 8 नवंबर को है। ज्‍योतिषाचार्य आशुतोष वाष्‍णेय ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण शनि के कष्ट से बचाने वाला है। मेष राशि पर ग्रहण की छाया है। इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकता है। वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर व मीन राशि के जातकों को भी सजग रहने की जरूरत है। मिथुन राशि के लिए धन लाभ, वृश्चिक, कुंभ व कर्क राशि वालों के लिए भी यह उत्साहजनक है।

    वर्ष का दूसरे व अंतिम चंद्रग्रहण की क्‍या होगी अवधि : वर्ष 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण मंगलवार 8 नवंबर को है। इस ग्रहण की अवधि तीन घंटे 40 मिनट की होगी। यहां देखें चंद्र ग्रहण शुरू होने और समाप्‍त होने का क्‍या समय है। प्रयागराज में ग्रहण की कितनी अवधि रहेगी। आंशिक रहेगी या फिर पूर्ण। विभिन्‍न राशियों पर चंद्र ग्रहण का क्‍या असर पड़ेगा।

    प्रयागराज में ग्रहण की अवधि 1:04 मिनट रहेगी : चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर की दोपहर 2:39 बजे से होगी। शाम 4:29 बजे चंद्रमा का अधिकतम भाग ढंका रहेगा। प्रयागराज में ग्रहण की अवधि 1:04 मिनट रहेगी। यहां चंद्रोदय शाम 5:15 बजे होगा।

    वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को था, भारत में नहीं दिखा था : प्रयागराज में जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई. रविकिरण ने बताया कि 8 नवंबर की शाम 6:19 बजे तक चंद्रमा पर ग्रहण का प्रभाव रहेगा। इससे पहले 16 मई, 2022 को आंशिक चंद्र ग्रहण हुआ था लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सका था।

    खबरें और भी

    अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्‍टूबर 2023 को होगा : जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई. रविकिरण ने बताया कि अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को होगा। वह भी आंशिक ही रहेगा।

    चंद्र ग्रहण के कारण देव दीपावली आज मनाई जा रही है : ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक प्रातः 5:30 बजे से लगेगा। कार्तिक पूर्णिमा सात नवंबर को शाम चार बजकर 15 मिनट से शुरू हो रही है और आठ नवंबर को शाम 4:31 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल देव दीपावली मुहूर्त शाम 5:14 बजे से 7:49 बजे तक रहेगा। ग्रहण के कारण देव दीपावली सोमवार को मनाई जा रही है।

    किस राशि पर चंद्र ग्रहण का क्‍या होगा प्रभाव : प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार यह ग्रहण मेष राशि पर लग रहा है, ग्रहों की वर्तमान तिथि अनुसार मेष राशि में चंद्रमा और राहु की युति पौराणिक मान्यताओं को दर्शाती है जो बताती है कि राहु केतु के कारण ग्रहण लगता है।

    चंद्र ग्रहण राशिफल

    मेष राशि के लिए घात शारीरिक कष्ट वृष राशि के लिए हानि व परेशानी हो सकती है

    मिथुन राशि के लिए धन लाभ

    कर्क राशि के लिए सामान सुख

    सिंह राशि के लिए माननाश

    कन्या राशि के लिए शत्रु एवं दुर्घटना भय, खर्च अधिक

    तुला राशि के लिए जीवनसाथी कष्ट कार्य बाधा

    वृश्चिक राशि के लिए सुख सुविधा में वृद्धि

    धनु राशि के लिए खर्च भागदौड़ की अधिकता

    मकर राशि के लिए मनमुटाव व्यथा

    कुंभ राशि के लिए प्रगति उत्साह एवं पुरुषार्थ वृद्धि

    मीन राशि के लिए धन हानि यात्रा।