Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या अमिताभ के बाद अब अभिषेक बच्चन प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सपा ने ट्वीट पर दी सफाई

    By Abhishek PandeyEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 04:23 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। पक्ष-विपक्ष दोनों ही इस लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियों में जोरो-शोरो से जुटे हुए हैं ...और पढ़ें

    क्या अमिताभ के बाद अब अभिषेक बच्चन प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सपा ने ट्वीट पर दी सफाई
    क्या अमिताभ के बाद अब अभिषेक बच्चन प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सपा ने ट्वीट पर दी सफाई

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। पक्ष-विपक्ष दोनों ही इस लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियों में जोरो-शोरो से जुटे हुए हैं। सियासी जोड़तोड़ के साथ-साथ जातिगत समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

    इस बीच सोशल मीडिया चर्चा होने लगी कि अभिनेता अभिषेक बच्चन समाजवादी पार्टी के टिकट पर प्रयागराज से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि दैनिक जागरण इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

    सोशल मीडिया पर हो रही इन चर्चाओं पर रविवार को समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने सफाई पेश की। सपा मीडिया सेल ने कहा- "सपा के पास बहुत से मजबूत दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। प्रयागराज से सपा बहुगुणा परिवार के ही किसी सदस्य को पार्टी सिंबल पर लड़ाने का विचार कर रही है। पूरे यूपी में BJP के सामने मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे, सपा की मजबूती के कारण तमाम BJP नेतागण भी सपा से टिकट के दावेदार हैं।"

    1984 में अमिताभ ने इलाहाबाद से दर्ज की थी जीत

    आपको जानकारी के लिए बता वर्तमान में प्रयागराज लोकसभा सीट बीजेपी के कब्जे में है और यहां से रीता बहुगुणा जोशी ने चुनाव जीता था। साल 1984 में अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन ने चुनाव लड़कर तत्कालीन दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को भारी मतों से हराया था।

    बता दें अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन वर्तमान में सपा से राज्यसभा की सांसद हैं।

    खबरें और भी