Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PCS Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्या मामले में अब कौशांबी के अफसरों से भी होगी पूछताछ, तैयार की गई ल‍िस्‍ट

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 11:00 PM (IST)

    ज्‍योत‍ि मौर्या के पत‍ि आलोक का आरोप है कि कथित डायरी में लेनदेन का ब्योरा है जिसके कई पन्नों का फोटो स्टेट भी शिकायती पत्र के साथ दिया है। डायरी के प ...और पढ़ें

    पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पर उनके पत‍ि ने लगाए हैं आरोप।
    पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पर उनके पत‍ि ने लगाए हैं आरोप।

    HighLights

    1. ज्योति मौर्या के खिलाफ उनके पति आलोक कुमार ने आरोप लगाए हैं।
    2. कथित डायरी में दो वर्ष तक इसी जिले में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार का लिखा है हिसाब।
    3. आरोपों को लेकर ज्योति को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए कौशांबी में चायल तहसील के तत्कालीन कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। ज्योति मौर्या के खिलाफ उनके पति आलोक कुमार ने आरोप लगाए हैं। ज्योति वर्ष 2019 से 2020 तक चायल तहसील में तैनात थीं।

    एक दर्जन अधि‍कार‍ियों व कर्मचार‍ियों की ल‍िस्‍ट तैयार  

    तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, मार्केटिंग इंस्पेक्टर व सप्लाई इंस्पेक्टर समेत एक दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार हो गई है, जिन्हें जल्द ही जांच कमेटी की ओर से नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा।

    ज्‍योत‍ि एक तो आलोक दो बार कमेटी के सामने हो चुके हैं पेश

    पीसीएस अधिकारी के पति आलोक ने ही शासन में शिकायत की थी, जिसको लेकर उच्च स्तरीय कमेटी जांच कर रही है। ज्योति एक बार तो आलोक दो बार कमेटी के सामने पेश हो चुके हैं। आलोक ने भ्रष्टाचार के जो आरोप पत्नी पर लगाए हैं, उनसे संबंधित साक्ष्य मुहैय्या कराने के लिए कमेटी ने उन्हें 20 दिन का समय दिया है।

    डायरी के पन्नों की हैंडराइटिंग की कराई जाएगी जांच

    आलोक का आरोप है कि कथित डायरी में लेनदेन का ब्योरा है, जिसके कई पन्नों का फोटो स्टेट भी शिकायती पत्र के साथ दिया है। डायरी के पन्नों की हैंडराइटिंग की जांच कराई जाएगी। इस बाबत अब जल्द ही ज्योति का भी बयान दर्ज कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    आलोक को द‍िया गया 20 द‍िन का समय

    जांच कमेटी के अध्यक्ष व अपर आयुक्त प्रशासन अमृतलाल बिंद का कहना है कि जो आरोप लगाए गए हैं, उन्हीं बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। आलोक को 20 दिन का समय दिया गया है। आरोपों को लेकर ज्योति को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।