Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Solar Eclipse 2022: कल सूर्य ग्रहण है, यहां पढ़ें किस राशि वालों के लिए कैसा फल देगा सूर्य ग्रहण

    By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 24 Oct 2022 07:54 AM (IST)

    Solar Eclipse 2022 ग्रह नक्षत्रम् ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वाष्‍णेय के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का अलग-अलग राशि के जातकों पर अलग-अलग प ...और पढ़ें

    Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतक लगेगा। शाम को दीपदान किया जाएगा।
    Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतक लगेगा। शाम को दीपदान किया जाएगा।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दीपोत्सव इस बार पांच नहीं, छह दिन का है। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने के कारण ऐसा हो रहा है। सूर्यग्रहण का आपके जीवन पर क्‍या असर पड़ेगा। किस राशि के व्‍यक्ति पर कैसा प्रभाव सूर्य ग्रहण डालेगा, इसे जानना भी आवश्‍यक है। यहां ज्‍योतिर्विद राशियों के अनुसार इसका असर बता रहे हैं कि संबंधित राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का क्‍या असर होगा।

    27 वर्षों बाद दीपावली पर सूर्य ग्रहण का प्रयागराज में कब तक रहेगा असर: प्रयागराज में जवाहर तारा मंडल के निदेशक डा. वाई रविकिरण ने बताया कि 25 अक्टूबर को अपराह्न 4:40 से 6:32 तक ग्रहण रहेगा। प्रयागराज में सूर्य ग्रहण का असर कल शाम 5:27 बजे तक रहेगा। उन्‍होंने बताया कि पूर्व दीपावली पर सूर्य ग्रहण 24 अक्टूबर 1995 में हुआ था। यानी इस बार 27 वर्षों के बाद दीपावली पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। उन्‍होंने बताया कि 25 अक्टूबर को वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। इसके बाद इस वर्ष सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा। बताया कि पूर्वोत्तर के राज्यों में जल्दी सूर्यास्त होगा, इसलिए वहां ग्रहण नहीं दिखेगा।

    ...तो जान लें 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा : ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार शनि प्रदोष, पूर्वा फाल्गुनी व उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, ब्रह्म व एैंद्र योग होने से पर्व का महत्व बढ़ गया है। सूर्य ग्रहण के कारण 25 अक्‍टूबर को कोई पर्व नहीं मनाया जाएगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतक लग जाएगा। सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को दीपदान किया जाएगा।

    क्‍या कहते हैं ज्‍योतिषाचार्य आशुतोष वाष्‍णेय : ग्रह नक्षत्रम् ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वाष्‍णेय के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का अलग-अलग राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। आइए जानें किस राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण क्‍या असर डालेगा।

    खबरें और भी

    राशियों के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव

    मेष राशि : मेष राशि वाले जीवनसाथी कष्ट मिल सकता है।

    वृष राशि : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण सुखद असर डालेगा।

    मिथुन राशि : चिंता का कारण बन सकता है। इस राशि के लोगों को खर्च अधिक करना पड़ सकता है। कुछ कार्यों में विलंब भी हो सकता है।

    कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए भी इस सूर्यग्रहण का प्रभाव कष्टकारी हो सकता है।

    सिंह राशि : इस राशि के लोगों को धन लाभ की संभावना है।

    कन्या राशि : कन्‍या राशि के लिए जातकों को भी क्षति कारक हो सकता है।

    तुला राशि : इस के जातकों को सचेत रहने की जरूरी है। उन्हें चोट आदि लग सकती है किन्हीं कारणों से भय, चिंता हो सकती है।

    वृश्चिक राशि : इस राशि वालों के लिए व्ययकारी समय होने की संभावना रहेगी।

    धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए लाभ व उन्नति का योग बन सकता है।

    मकर राशि : इस राशि के जातकों के लिए भी यह समय सुख होगा।

    कुंभ राशि : कुंभ राशि जातकों के लिए अपमानकारी समय आ सकता है।

    मीन राशि : इस राशि के जातकों को भी सजग रहना जरूरी है। उनके लिए भी यह समय कष्टकारी रह सकता है।