विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एथलेटिक्स और कुश्ती के मंडलीय ट्रायल में अंबेडकरनगर के 29 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 29 खिलाड़ी चयनित

Published: Fri, 25 Sep 2026 04:15 PM (IST)

अंबेडकरनगर के कुल 29 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अंबेडकरनगर के 29 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में होंगे शामिल।

  2. एथलेटिक्स के 16 खिलाड़ी 26 सितंबर को देंगे ट्रायल।

  3. जूनियर बालक कुश्ती के 13 पहलवान 28 सितंबर को दिखाएंगे दमखम।

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलने जा रहा है। वहीं, एथलेटिक्स और जूनियर बालक कुश्ती के जिला स्तरीय चयन के बाद जिले के कुल 29 खिलाड़ी मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।

एथलेटिक्स के 16 खिलाड़ी 26 सितंबर जबकि जूनियर बालक कुश्ती के 13 पहलवान 28 सितंबर को अयोध्या में आयोजित मंडलीय ट्रायल में दमखम दिखाएंगे।

जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले से वरिष्ठ महिला और पुरुष वर्ग के 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता बरेली में प्रस्तावित है। जनपदीय ट्रायल के बाद पुरुष वर्ग में आयुष शर्मा का 100 मीटर दौड़, संदेश 200, सुमित मौर्य 400 व 800 , हिमांशु का 1500 मीटर में चयन किया गया है। वहीं, आदित्य गुप्ता का 110 मीटर हर्डल, आयुष उपाध्याय 400 मीटर हर्डल, सूरज कुमार गोला फेंक, अख्तर अली लंबी कूद, आलोक का जैवलिन थ्रो और अर्जुन प्रजापति का हैमर थ्रो के लिए चयन हुआ है।

महिला वर्ग में स्वास्ती 100 मीटर दौड़, गायत्री 200 व 400, साक्षी राजभर 800, राधिका यादव 1500 व मानवी का चयन 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद के लिए किया गया है। साक्षी कुमारी गोला फेंक में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। वहीं, राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 13 पहलवानों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है।

नमें फ्री स्टाइल वर्ग के आठ और ग्रीको रोमन वर्ग के पांच पहलवान शामिल हैं। फ्री स्टाइल बालक वर्ग 57 किलो में सुमित, 61 किलो नीरज, 65 किलो दिग्विजय, 70 किलो उत्पल, 74 किलो विशाल, 79 किलो प्रांजल, 86 किलो अर्जुन और 92 किलो भार वर्ग में राज बाबू चयनित हुए हैं। ग्रीको रोमन के 55 किलो में सूरज, 60 में आदित्य सिंह, 63 में विजय, 67 में उत्कर्ष और 82 किलो भार वर्ग में सुंदरम शुक्ल मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें- 'मुकाबला करें, कुश्ती नहीं...', अमेरिका के किस डर को खत्म करने के लिए शी चिनफिंग ने दिया ऐसा संदेश?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।