विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 3.50 लाख सामान्य मीटर उखाड़कर लगेंगे Smart Meter, खत्म होगी रीडर सेवा

Published: Sun, 18 Jan 2026 03:15 PM (IST)

अंबेडकरनगर में 3.5 लाख सिंगल फेज साधारण बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जाएगा। इससे मीटर रीडर की सेवा ...और पढ़ें

जिले में उखाड़े जाएंगे 3.50 लाख सामान्य मीटर। जागरण फोटो

जिले में उखाड़े जाएंगे 3.50 लाख सामान्य मीटर। जागरण फोटो

HighLights

  1. 3.5 लाख साधारण मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जाएगा।

  2. स्मार्ट मीटर लगने से 300 मीटर रीडर की सेवा समाप्त।

  3. स्मार्ट मीटर की कीमत 6800 से घटकर 2800 रुपये हुई।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। तीन लाख 50 हजार बिजली उपभोक्ताओं के घर अथवा प्रतिष्ठान पर बिजली के सिंगल फेस साधारण मीटर को उखाड़कर स्मार्ट मीटर निगम लगाएगा। मीटर रीडिंग करने वाले मीटर रीडर सेवा भी समाप्त हो जाएगी।

स्मार्ट मीटर ऑटो बिलिंग सिस्टम से चलेगा, यह प्रतिमाह उपभोक्ताओं के बिजली बिल अपडेट करेगा। अभियान चलाकर निगम ने अब तक दुकान तथा सरकारी कार्यालय समेत तक 38 हजार स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है।

इसके साथ जिला मुख्यालय समेत ग्रामीणांचल में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का ध्यान शुरू होगा। नया कनेक्शन आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं के घर भी स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा।

स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में परिवर्तित करने की बाध्यता हटाने के बाद स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य के साथ सिंगल फेज का सामान्य मीटर हटा दिया। निगम ने स्मार्ट मीटर के मूल 6800 से 2800 रुपये पर कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर अनिवार्य के साथ प्रीपेड मीटर नहीं लगवाने का विकल्प भी दिया है।

300 मीटर रीडर सेवा समाप्त

अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, आलापुर सबडिवीजन से जुड़े चार लाख 30 हजार उपभोक्ता है। बिजली आपूर्ति के लिए 41 विद्युत उपकेंद्र संचालित है। हरमाह में एक मिलियन यूनिट बिजली खपत होती है।समय पर बिजली बिल वसूली के लिए घर-घर पहुंचकर सामान्य मीटर की रीडिंग करके बिल अपडेट करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने ठेका पर 300 मीटर रीडर तैनात हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगने के मीटर रीडर की सेवा समाप्त होगी।

पुराने सामान्य मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। नए कनेक्शन पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के मीटर रीडर की सेवा समाप्त हो जाएगी। मीटर लगाए जाने का अभियान तेजी से चल रहा है। -संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, मीटर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।