Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैस बुकिंग का नया नियम- पुरानी बुकिंग रद, अब नए डीएसी नंबर से होगी होम डिलीवरी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 03:25 PM (IST)

    रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। मार्च की पुरानी गैस बुकिं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अंबेडकरनगर में पर्याप्त रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल उपलब्ध।

    2. पुरानी गैस बुकिंग रद्द, नए डीएसी नंबर जारी।

    3. नए डीएसी से 7 दिन में होगी गैस की होम डिलीवरी।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। रसोई गैस संग डीजल व पेट्रोल के अभाव की आंशकाओं के बीच पूर्ति विभाग ने इसके भरपूर भंडारण का दावा किया है। जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि अभी 8,601 गैस सिलिंडर संग 2,226 किलो लीटर डीजल एवं 1,830 किलो लीटर पेट्रोल उपलब्ध है।

    एजेंसियों पर 784 छोटे सिलिंडर उपलब्ध हैं। आमजनमानस, प्रवासी श्रमिक, छोटे उपभोक्ता व रेढ़ी लगाने वालों को आवश्यकतानुसार एलपीजीस अपनी आईडी दिखाकर मिल सकती है। मार्च में जिन उपभोक्त्ताओं की बुकिगं हुई एवं डीएसी नंबर प्राप्त हुआ था उसे कंपनी द्वारा अप्रैल से निष्क्रिय कर दिया गया है।

    अब उपभोक्ताओं को नए डीएसी नंबर सक्रियकर क्रमवार श्रेणी में दिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की उक्त डीएसी को गैस कंपनियों द्वारा रिएक्टीवेट कर उपभोक्ताओं को नई डीएसी उपलब्ध कराई जा रही है। नया डीएसी प्राप्त होने के बाद समस्त गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं से संपर्क कर एलपीजी सिलिंडर की होम डिलेवरी कराई जा रही है।

    किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलिंडर, डीजल व पेट्रोल उपलब्ध है।

    समस्त गैस एजेसियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ताओं को नियमानुसार एलपीजी सिलिंडरों का वितरण करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में एजेंसी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

    उपभोक्ताओं को ऐप डाउन लोड कर सभी अपनी गैस बुकिंग की जानकारी लेने को कहा गया है। किसी को गैस एजेंसी व गोदाम पर जाने की जरूरत नहीं है। एजेंसियों द्वारा बुकिंग के बाद डीएसी प्राप्त होने के सात दिन में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी होगी।

    खबरें और भी