विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में धनतेरस के लिए बर्तन बाजार गुलजार, दुकानदार दे रहे ग्राहकों को लुभाने वाले ऑफर

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 04:36 PM (IST)

धनतेरस नजदीक आते ही अंबेडकरनगर का ठठेरी बाजार बर्तनों की चमक से सज गया है, जहां गैस चूल्हा, स्टील कुकर ...और पढ़ें

दुकानदार 10-30% छूट और आकर्षक उपहार दे रहे हैं।

दुकानदार 10-30% छूट और आकर्षक उपहार दे रहे हैं।

HighLights

  1. धनतेरस पर अंबेडकरनगर का बर्तन बाजार सजा, रौनक बढ़ी।

  2. गैस चूल्हा, स्टील कुकर, पीतल के बर्तन ग्राहकों की पसंद।

  3. दुकानदार दे रहे 10-30% छूट और आकर्षक उपहार।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। धनतेरस पर्व नजदीक आते ठठेरी बाजार सज-धजकर बर्तन की चमक और खनक बिखेरने को तैयार हो गया है। इसबार बाजार में गैस चूल्हा, स्टील कुकर, कड़ाही एवं पीतल के छोटे डिजाइनदार बर्तन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने तैयारी पूरी की है। छोटे-बड़े सामान पर 10 से 30 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।

धनतेरस पर बड़े खरीदारों के लिए आकर्षक उपहार समेत विभिन्न कंपनियों के ऑफर का लाभ भी मिलेगा। धनतेरस पर पीतल, तांबा, फूल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस दिन कुछ नया खरीदने की पौराणिक परंपरा का निर्वहन किया जाता है। करवा चौथ तथा नवरात्र में बर्तन कारोबार धीमी गति से चल रहा था, लेकिन अब दुकानों पर रौनक लौट आई है। छोटे-बड़े बर्तन खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।बाजार में स्टील के बर्तन 200 से 400 रुपये प्रति किलो, पीतल 800 से 1200 रुपये किलो, तांबे के बर्तन 1400 से 1800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।

बर्तन व्यवसायी उमेश कसौधन, विष्णु गुप्त और दुर्गेश गुप्त ने बताया कि नवरात्र में कारोबार उतना अच्छा नहीं था, ग्राहकों की संख्या कम थी। धनतेरस त्योहार नजदीक होने से अब ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। महंगाई की वजह से ग्राहक छोटे सामान अधिक खरीद रहे हैं। शादी-विवाह के लिए बड़े बर्तनों की बुकिंग हो रही है। पीतल, स्टील एवं तांबा सभी के छोटे-बड़े बर्तन कई डिजाइन में उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- महोबा में पल्सर से लेकर एक्टिवा तक की डिमांड, धनतेरस से पहले ही 100 बाइकें बुक

कुछ दिनों में सहालग शुरू होगी, तब कारोबार अच्छा चलने की संभावना है। शुक्रवार को शहजादपुर में बर्तन खरीदने आए संजय कुमार, मनोज व शांति देवी ने कहाकि अभी से धनतेरस के उपलक्ष्य में बर्तन की खरीदारी कर रहे हैं, आगे चलकर बहुत भीड़ होती और महंगा भी मिलता है। धनतेरस के दिन झाड़ू व छोटा स्टील बर्तन खरीदेंगे। फिलहाल गैस चूल्हा, पीतल की थाली और फूल के बर्तन की खरीदारी की है।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी खरीदना जरूरी नहीं! औषधि से लेकर बर्तनों तक, इन चीजों की खरीदारी भी होती है शुभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।