Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर स्वास्थ्य विभाग की शानदार प्रगति, उत्तर प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंचा जिला

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:14 PM (IST)

    अंबेडकरनगर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश स्तर पर 12वें से 5वें स्थान पर आकर बड़ी छलांग लगाई है। टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच और संस्थागत प्रसव जैसी ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. स्वास्थ्य सेवाओं में अंबेडकरनगर जिले की प्रदेश में पांचवीं रैंक।

    2. टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव में उल्लेखनीय सुधार।

    3. जलालपुर, टांडा, रामनगर ब्लॉक जिले में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। तीन माह में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति में दोगुणा से अधिक गति से सुधार हुआ है। अप्रैल में प्रदेश स्तर पर 12वें स्थान पर जिला था। स्वास्थ्य सेवाएं सुधरीं तो अब टॉप टेन में जगह मिली। रैंकिंग में इसे पांचवां स्थान मिला। उक्त अवधि में टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव व आशाओं के कार्यों की दशा बेहतर हुई। वहीं, जिला स्तर पर नौ ब्लाकों में जलालपुर, टांडा व रामनगर टॉप थ्री में शामिल हुए हैं।

    आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से मार्च तक हुए स्वास्थ्य कार्यों का आकलन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आई रैंकिंग में हुआ था। प्रदेश में 12वां स्थान मिला था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगातार मेहनत और निगरानी के चलते तीन माह बाद जब जुलाई की रैंकिंग आई तो पांचवां स्थान मिला। इससे कार्य करने वाले कर्मियों एवं अधिकारियों को काफी संतोष मिला।

    इन योजनाओं में मिली बढ़त

    उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से जारी रैंकिंग में शिशुओं के टीकाकरण, टीबी रोग खोज अभियान, संस्थागत प्रसव, आशाओं की उपलब्धता, एचआइवी जांच, गर्भवतियों के टीकाकरण, उच्च जोखिम प्रसव, प्रसव पूर्व जांचों, मरीजों के पंजीयन, उपचार, शिशुओं की देखभाल आदि में बढ़त मिली।

    ये ब्लाक जिले में टॉप-थ्री में शामिल

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि अप्रैल में आई रैंकिंग में जलालपुर, टांडा एवं भीटी सीएचसी टॉप-थ्री में रहा। जबकि नगरीय स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर, जहांगीरगंज एवं भियांव बाटम थ्री में शामिल रहा। वहीं, इस बार पांचवीं रैंक में सीएचसी जलालपुर, टांडा एवं रामनगर टॉप थ्री में है और बाटमथ्री में बसखारी, भियांव एवं अकबरपुर शामिल हैं।

    खबरें और भी

    मातृ-शिशु व अन्य स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं में बीते माह से काफी सुधार हुआ है। इस बार प्रदेश में पांचवां स्थान जनपद को मिला है। इसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अथक प्रयास से यह उपलब्धि पाना संभव हुआ है। आगे भी इसी रफ्तार और लगन से कार्य करते रहना है।

    -डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमओ