अंबेडकरनगर के ग्रामीणों को बड़ी सौगात, 1.30 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक धर्मराज निषाद ने अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा में ₹1.30 करोड़ की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1 का शिलान्यास किया। इनमें पुलिया, सीसी मार्ग, खड ...और पढ़ें

HighLights
कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
कुल 1.30 करोड़ रुपये की 5 विकास परियोजनाएं शुरू हुईं।
पुलिया, सीसी मार्ग, खड़ंजा और पिच मार्ग का निर्माण।
संवाद सूत्र, भीटी। कटेहरी विधानसभा के विधायक धर्मराज निषाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 59.22 लाख की चार परियोजनाओं का समारोहपूर्वक लोकार्पण तथा 70 लाख की लागत वाली एक परियोजना का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कोने-कोने तक और योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। इससे जनता खुशहाल है।
विधायक ने भीटी के रुदऊपर के पास नारा नाला पर 9.22 लाख की लागत से निर्मित पुलिया, चिउंटीपारा के मजरे खिज्जिरपुर में 25 लाख से सीसी मार्ग, छीतनपट्टी में 13 लाख से खड़ंजा मार्ग और भीटी के गोसाईं का पूरा में 12 लाख से निर्मित पिच मार्ग का विधि-विधान से लोकार्पण किया।
डेढ़ किमी लंबे पिच मार्ग का किया शिलान्यास
कटेहरी ब्लाक के अटवाई मजरे कुंभापुर में पूर्वांचल विकास निधि से 70 लाख रुपये की लागत वाले करीब डेढ़ किमी लंबे पिच मार्ग का शिलान्यास किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पांच और परियोजनाएं बनकर तैयार हैं।
अगले सप्ताह उनका भी लोकार्पण विधायक द्वारा किया जाएगा। पंडित सुनील मिश्र ने मंत्रोच्चारण किया। मंडल अध्यक्ष रानेश पांडेय, महामंत्री महेंद्र गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी, ग्राम प्रधान शकुंतला देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।