Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति से फोन पर हुई कहासुनी, नशीला पदार्थ खिलाकर मां ने चार बच्चों की हथौड़े से कूच-कूचकर की हत्या

    Updated: Sat, 02 May 2026 10:39 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या के मामले में मां गासिया खातून ने उन्हें नशीला या जहरीला पदार्थ पिलाकर मारा ताकि वे चीख न सकें। पड़ोसियों ने रात में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाकर की गई हत्या।

    2. चीख-पुकार रोकने के लिए जहरीला पदार्थ का प्रयोग।

    3. मां गासिया खातून घटना के बाद स्कूटी से फरार।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। सउदी अरब में रह रहे पति से फोन पर कहासुनी के बाद एक महिला ने दिल-दहला देने वाला खौफनाक कदम उठाया। अपने चार बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाकर हथौड़े से सिर कूच-कूचकर मार डाला। इसके बाद बालकनी से कूदकर फरार हो गई। घटना कोतवाली नगर के मुरादाबाद मुहल्ले में हुई। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस की चार टीमों को महिला की गिरफ्तारी के लिए लगाया है।

    कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। महरुआ के कसड़ा गांव के मोहम्मद नियाज पुत्र फरियाद सउदी अरब में चाय-काफी की दुकान करते हैं। उन्होंने पैतृक गांव की भूमि बेचकर करीब 10 वर्ष पूर्व मुरादाबाद मुहल्ले में मकान बनाया था। इसमें उनकी पत्नी गासिया खातून बेटे सफीक, सऊद, उमर और बेटी सादिया बानो के साथ रहती थी।

    पता चला है कि करीब तीन वर्ष पूर्व नियाज ने सउदी अरब में पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया। इसकी जानकारी उसने पत्नी को बच्चों सहित वहां बुलाकर दी थी। साथ ही जीवन निर्वाह के लिए खर्च देने का वादा कर समझाया-बुझाया था। करीब दो वर्ष नियाज मां की बीमारी की जानकारी होने घर आए थे। जून में वे आने वाले थे।

    दोपहर में भी नहीं खुला दरवाजा

    शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दूधिया इनके घर पहुंचा तो गेट का दरवाजा अंदर से बंद था। बुलाने पर भी कोई बाहर नहीं आया तो वह वापस चला गया। करीब दो बजे वह दोबारा आया तो फोन पर घंटी बजती रही, लेकिन न तो दरवाजा खुला और न ही कोई बाहर निकला।

    खबरें और भी

    इस पर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मुहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी शहजादपुर में रह रहे गासिया खातून के रिश्तेदार तसलीम को दी। इन्होंने 122 पर सूचना दी। इस बीच नियाज के कहने पर उनके भाई सलीम भी पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो भीतर से दरवाजा बंद होने के कारण भीतर नहीं जा सकी। पड़ोसी के घर से छत के जरिए मुहल्ले का युवक भीतर गया और दरवाजा खोला।

    इसके बाद पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे। देखा एसी बेडरूम में चारों बच्चों का शव खून से लथपथ पड़ा था। सिर पर हथौड़े से प्रहार किया गया था। एसपी प्राची सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने छानबीन कर शव को मर्च्युरी भेजवाया। कुछ देर बाद डीआइजी सोमेन बर्मा, डीएम ईशा प्रिया ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

    सलीम ने दर्ज कराई एफआइआर

    घटना की एफआइआर सलीम ने दर्ज कराई है, जिसमें नशीला पदार्थ खिलाकर गासिया खातून द्वारा हथौड़े से कूच-कूचकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उनकी भाभी का संबंध किसी अन्य व्यक्ति से है। घटना के बाद वह बालकनी से कूदकर भाग निकली। घर सामने जमीन पर बिखरा खून और टूटी चूड़ी इसकी पुष्टि की रही है।

    डीआइजी ने भी मां द्वारा ही बच्चों को मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने घटना में किसी अन्य की संलिप्तता होने की आशंका को खारिज किया। बताया कि पुलिस की चार टीमें घटना के राजफाश व महिला की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।

    उन्होंने बताया कि रात में पति से फोन पर कहासुनी के बाद महिला ने घटना की। कहासुनी के बाद पति लगातार गासिया को फोन मिलाता रहा, लेकिन उसने काल रिसीव नहीं की। इस पर उसने छोटे भाई को भेजा तो घटना की जानकारी हुई।

    यह भी पढ़ें- आंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या से सनसनी, मां लापता; पिता सऊदी अरब में करता है नौकरी