कौन है मां और 4 बच्चों का हत्यारा? अंबेडकरनगर में गासिया खातून की लाश मिलने के बाद उलझी मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी
अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या के बाद आरोपी मां का शव नाले में मिलने से मामला और उलझ गया है। पुलिस अब हत्या की दिशा बदलकर संपत्ति विवाद और आसपास क ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। चार बच्चों की हत्या के बाद आरोपित बतायी गई मां का शव घर से सौ मीटर दूर नाले में मिलने से हत्या की गुत्थी उलझ गई है। अब पुलिस के जांच की दिशा बदल गई है। मां और बच्चों का हत्यारा कौन है, पुलिस अभी तक इसकी तह तक नहीं पहुंच सकी।
हालांकि, पुलिस के शक की सुई आसपास के लोगों व स्वजन संग संपत्ति के लेन-देन की और घूम रही है। चार बच्चों को नशीला पदार्थ खिला की गई हत्या में मां के ऊपर लग रहे हत्या के आरोप के बीच परिवार इसे स्वीकार नहीं कर रहा था। मां के मन में यह ख्याल कैसे आया, इसे कोई स्वीकार नहीं कर पा रहा था। रविवार को मां का शव मिलने पर पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है।
मां की मौत के बाद खड़े हुए सवाल
पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच करें तो हत्या के पीछे और भी कारण हो सकते हैं। चार बच्चों की एक साथ मौत के बाद मां का शव मिलना बड़ा सवाल है। महरुआ के कसड़ा गांव के नियाज अहमद सऊदी अरब में रहते हैं।
उनकी पत्नी गासिया खातून बेटी सफीक सऊद उमर और बेटी सादिया बानो के साथ अकबरपुर के मुरादाबाद मुहल्ले में बने मकान में रहती थी। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार का कहना है कि मां का शव मिलने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
खबरें और भी
गासिया पर दर्ज किया था हत्या का मुकदमा
पुलिस ने जल्दबाजी में अपने ही चारों बच्चों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस गासिया का शव मिलने के बाद पुलिस के सामने पांचों की मौत का केस दर्ज करके राजफाश करने की चुनौती खड़ी हुई है।
सच हुई बच्चों के नाना की आशंका
चारों बच्चों के अंतिम संस्कार के समय कसड़ा गांव आए उनके नाना फैजू कुर्सी पर बदहवास अल्लाह-अल्लाह कर रहे थे। उनकी चेहरे पर अपने चार नाती को खोने का गम साफ झलक रहा था। वह बच्चों की हत्या उनके पुत्री गासिया द्वारा करने की बात साफ इंकार कर रहे थे। बतौर फैजू, उनकी पुत्री ऐसी हरकत कर ही नहीं सकती। उसको तो सिर्फ बदनाम किया जा रहा है।
घटना को अंजाम किसी और ने दिया है। जुबान पर एक ही रट, दो-चार दिन में गासिया का भी शव कहीं न कहीं पड़ा मिलेगा। आज गासिया का शव मिलने पर उनकी आशंका सच साबित हुई। गासिया के चचेरे भाई मोहम्मद हनीफ, मृतक बच्चों की बड़ी कुबूतुलनिशां, सकीना बानो व अन्य रिश्तेदार ने भी गासिया पर लगे आरोपों से इन्कार किया था। इन लोगों ने भी फैजू की बात का समर्थन किया। सभी एक स्वर से कह रहे थे कि घटना को किसी और ने अंजाम दिया है। घटना के दिन भी उक्त चर्चाएं हो रही थी।