अंबेडकरनगर में भारी बारिश का कहर, वज्रपात और दीवार गिरने से दो की मौत
अंबेडकरनगर में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसमें बिजली गिरने और दीवार ढहने से दो लोगों की ...और पढ़ें

HighLights
अंबेडकरनगर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ।
बिजली गिरने और दीवार ढहने से दो लोगों की मौत।
शहर में जलभराव, किसानों को बारिश से मिली राहत।
जागरण टीम, अंबेडकरनगर। मूसलाधार बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। लगातार बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार झमाझम बारिश के बीच बिजली गिरने से वहीं, मिट्टी की दीवार गिरने से दो वृद्ध की मौत हो गई। मंगलवार सुबह रात दस बजे बुधवार शाम पांच बजे तक 27 मिली मीटर बारिश हुई।
बारिश से किसानों को राहत मिली, वहीं शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गई। सड़कों पर, दुकानों व मकानों में पानी भर जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसखारी के सन्दहा मजगवा मूसरा पुरवा के सतीराम बुधवार दोपहर एक बजे घर से नाऊनगर चौराहे पर पान खाने के लिए रुक गया। बिजली गिरने से घायल हो गए। उपचार के लिए बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराएंगे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मालीपुर के इस्माइलपुर गंज गांव के राम प्रकाश व पत्नी सिरपत्ती देवी खाना बना रही थी। आठ बजे बारिश के बीच दीवार भरभराकर गिर पड़ी। उसके नीचे राम प्रकाश दब गए। मलबे से बाहर निकालकर जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी तहसीलदार हरिराम ने बताया कि मुआवजा दिलाया जाएगा।
महरुआ के मंशापुर गांव के मजरे करौना में बीती रात हुई बरसात थमने के कुछ ही समय बाद एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। इससे एक परिवार की संपूर्ण गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया।
गनीमत रही कि तत्समय घर के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लेखपाल ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
उक्त गांव के उमेश चौहान की पत्नी पूजा देवी परिवार के सभी सदस्यों संग घर के बाहर सो रही थी। रात में बरसात हो रही थी। इस दौरान घर के सभी लोग उसी में सो रहे थे। बरसात थमने का बाद गर्मी शुरू हो गयी और सभी लोग घर के बाहर सोने चले गए। मध्यरात्रि के करीब अचानक मकान ढह गया। मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार रात में 27 मिली मीटर बारिश हुई।
उफनाए नाली-नाले, खुली जलनिकासी व्यवस्था की पोल
कुछ ही देर की बारिश में शहर के नाले उफना गए। मीरानपुर, शीतला आश्रम, वनगांव मार्ग, तहसील परिसर, ब्लाक मुख्यालय, पावर कारपोरेशन कार्यालय, कृषि भवन, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, अकबरपुर डिपो, नवीन सब्जी मंडी, विकास भवन,न्यायालय, कांशीराम कालोनी, गांधीनगर उसरहवा में 10 घरों में घुटने तक पानी जमा हो गया।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि शहर के जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई है, वहां नालों की सफाई कराई जा रही है। पंप लगाकर पानी की निकासी की जा रही है।
