विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में युवा उत्सव का धमाल, विलुप्त होतीं लोक परंपराओं को मिला मंच; प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:10 PM (IST)

अंबेडकरनगर के रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग' के तहत युवा उत्सव आयोजित हुआ। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रमाबाई महाविद्यालय में 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग' के तहत युवा उत्सव।

  2. युवाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक से अपनी प्रतिभा दिखाई।

  3. उत्सव का लक्ष्य विलुप्त होती लोक परंपराओं को पुनर्जीवित करना।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग के तहत रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा उत्सव आयोजित हुआ। विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के युवाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमएलसी डा. हरिओम पाण्डेय और जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी सिंह ने कहा कि उत्सव का उद्देश्य युवाओं को लोक कला, लोक संगीत और विलुप्त होती परंपराओं से जोड़ना है। समूह लोकनृत्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज, अकबरपुर ने पहला और आदर्श जनता इंटर कालेज, टांडा ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह लोकगीत में गौरव शुक्ला एवं टीम प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टांडा द्वितीय और रमाबाई महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।

नुक्कड़ नाटक में अकबरपुर की चर्चित ‘गब्बर गैंग’ ने पहला स्थान पाया। कविता लेखन में अकबरपुर निवासी शशांक प्रथम और टांडा निवासी शाइस्ता द्वितीय रहीं। डा. हरिओम पांडेय ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जीवन में आगे बढ़ने के दो मूल मंत्र हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में 15 नवंबर से शुरू होगी गन्ने की पेराई, पहली बार केन हार्वेस्टर से होगी कटाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।