विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPS की मां का मर्डर: आईपीएस अधिकारी को अपने थाने की पुलिस पर नहीं है भरोसा, स्पेशल टीम से जांच कराने की मांग

Published: Wed, 19 Aug 2026 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2026 07:06 AM (IST)

आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्र ने अपनी मां की मौत की जांच अपने थाने की पुलिस से न कराकर दूसरी टीम ...और पढ़ें

IPS अधिकारी ने दूसरे थाने से विवेचना कराने का किया आग्रह।

IPS अधिकारी ने दूसरे थाने से विवेचना कराने का किया आग्रह।

HighLights

  1. आईपीएस अधिकारी ने मां की मौत की जांच पर उठाए सवाल।

  2. पुलिस हार्ट अटैक मान रही, अधिकारी हत्या व लूट का संदेह।

  3. लखनऊ एडीजी से दूसरे थाने की टीम से जांच की गुहार लगाई।

संवाद सूत्र, मालीपुर (अंबेडकरनगर)। आईपीएस अधिकारी को अपने थाने की पुलिस से न्याय मिलने का भरोसा नहीं है। इसलिए विवेचना दूसरे थाने से कराने का आग्रह अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार से किया है। साथ ही मां की हत्या कर शरीर के जेवर लूटे जाने की बात भी कही है। यह भी कहा कि अभी लूटे गए जेवर बरामद नहीं हुए हैं। कुछ लोग फर्जी जानकारी साझा कर रहे हैं।

मिश्र ने मंगलवार की शाम दैनिक जागरण संवादसूत्र से ये बातें कहीं। हालांकि, उनकी ओर से से दर्ज कराई गई मां की हत्या व लूट के मामले को पुलिस ने अब तक की छानबीन में खारिज कर चुकी है। वह सिर्फ आभूषण चोरी का मामला मानकर कार्रवाई कर रही है।

इनके मिलने के बाद ही पुलिस के दावों की पुष्टि होगी और घटना की गुत्थी भी सुलझ सकेगी। इस बीच पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला व परिवारजन से घंटों पूछताछ की। हालांकि, इसमें कुछ खास हासिल नहीं हो सका।

मालीपुर के धवरुआ के मजरे रूढ़ा निवासी आईपीएस आशुतोष मिश्र वर्तमान समय लखनऊ में पुलिस आवास निर्माण प्रभारी पद पर कार्यरत हैं। ये 15 अगस्त को मां के साथ गांव में संचालित इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इनकी मां इंद्रा देवी कॉलेज की प्रबंधक थीं, जो कार्यक्रम के बाद घर पर रुक गई थीं।

रविवार सुबह लगभग नौ बजे घर में काम करने वाली नौकरानी पियारी देवी पहुंची तो कमरे में बेड पर मृत पड़ी थीं। आशुतोष मिश्र ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। इसमें मां की सोने की चेन, तुलसी की माला, कान के टप्स, नाक की कील गायब होने की भी बात लिखी थी।

इस आधार पर हत्या व लूट की धाराओं में मुकदमा एक अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज किया गया है। रविवार की रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसपी प्राची सिंह ने दावा किया कि इंद्रा देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। कोई चोट या अन्य कारण नहीं पाए गए हैं। हालांकि, चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित किया है।

वहीं, हार्ट अटैक की संभावना की जांच के लिए हृदय को भी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। एसपी का मानना है कि हत्या व लूट नहीं, मामला मौत के बाद आभूषणों की चोरी का है। इसका राजफाश करने के लिए स्वाट, सर्विलांस व स्थानीय पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पूरा सच सामने आ जाएगा।

पुलिस ने इनसे की पूछताछ

दोपहर को घर में काम करने वाली पियारी देवी, भाई, चाचा आदि को थाने बुलाया गया। पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ किया।

आज आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शोक संवेदना प्रकट करने पीड़ित अधिकारी के घर पहुंच रहे हैं। सभी की मांग है कि जल्द सच्चाई सामने लाई जाए। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी बुधवार को आशुतोष मिश्र के घर आएंगे। वे शाम साढ़े चार बजे पहुंचेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम में दी गई है। भाजपा नेता विनय पांडेय, आशुतोष सिंह, समेत दर्जनों लोग ने दुख व्यक्त किया।

बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने अयोध्या मंडल के मुख्य जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल के नेतृत्व में घटना की जानकारी हासिल कर शोक संवेदना व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

प्रतिनिधि मंडल में अयोध्या मंडल के प्रभारी अरविंद गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम नयन निर्दोष, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, जिला पंचायत सदस्य रोहित प्रजापति, विनय पाठक, राजबहादुर, अवधेश यादव आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में SDM कोर्ट में कानूनी जंग हार गया ब्रिटिश मौलाना, मदरसे की भूमि राज्य सरकार में निहित