नायब तहसीलदार बनकर राज सिंह पहुंचे पैतृक गांव, स्वागत के लिए घर आए कई नेता
राज सिंह ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया। अपने पैतृक गांव दुल्हूपुर लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें स्थानीय ...और पढ़ें
-1775400647887_m.webp)
नायब तहसीलदार बने राज सिंह का दुलहूपुर में साथियों के साथ स्वागत करते सपा नेता डॉ.अभिषेक सिंह।
HighLights
राज सिंह नायब तहसीलदार बनकर पैतृक गांव लौटे।
समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता।
जिज्ञासा भारती, अभिषेक, अविरल भी पीसीएस में चयनित।
जागरण टीम। अंबेडकरनगर। पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बने राज सिंह ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को न्याय दिलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद गोविंद साहब दर्शन कर अपने घर दुल्हूपुर पहुंचने पर सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह के साथ स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
राज इससे पहले केंद्र सरकार के गृह विभाग की नौकरी में थे। इनके पिता रमेश सिंह उर्फ गुड्डू व्यवसायी जबकि मां सुनीता सिंह गृहणी हैं। आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज के टहर वाजिदपुर के इनके दादा चंद्रभान सिंह महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हूपुर में शिक्षक थे, जो बाद में यहीं के होकर रह गए।
राज की सफलता पर बहन निशु सिंह और भाई रजनीश सिंह की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। सपा नेता डॉ. अभिषेक सिंह, भाजपा नेता दिव्यांशु सिंह प्रिंस, प्रधान सतीश रंजन गौड़ रिंकू, बृजेश उपाध्याय, हृदय नारायण ने माल्यार्पण किया। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय तथा विधायक राम अचल राजभर ने फोन पर राज सिंह को बधाई दी।
वहीं पीसीएस परीक्षा में खंड विकास अधिकारी पद पर जिज्ञासा भारती का भी चयन हुआ है। चुन्नी लाल व सावित्री देवी की पुत्री जिज्ञासा ने अकबरपुर में निबियहवा पोखरा के पास की रहने वाली हैं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। विकासखंड बसखारी के ग्राम पंचायत बरही एदिलपुर निवासी पूर्व प्रधान जगदीश वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा का चयन पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। विजय विश्वकर्मा ने स्वागत कर बधाई दी है।
खबरें और भी
पीसीएस में चयनित अविराल वर्मा का सांसद लालजी वर्मा आदि ने भव्य स्वागत किया। पीसीएस अधिकारी बनने के बाद पहली बार वह अपने गांव इब्राहिमपुर आए।
इनके पिता बृजेश कुमार वर्मा जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा में सहायक अध्यापक तथा मां माला वर्मा शिक्षामित्र हैं। अविरल वर्मा का चयन नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है।