Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में भीषण आग से कई घर, गेहूं और भूसा जलकर राख, प्रशासन से मुआवजे की मांग

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:41 PM (IST)

    अमेठी में रविवार को बिजली के तार गिरने और अज्ञात कारणों से कई जगहों पर आग लग गई। इन घटनाओं में कई घर, 20 क्विंटल गेहूं, 100 क्विंटल भूसा और 50 बीघा पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण टीम, अमेठी। कनकसिंहपुर, सराय हीरमती हरिजन बस्ती मजरे मोचवा व शिवरतनगंज के बसंतपुर गांव में रविवार को आग लग गई। जिससे कई घर जल गए, तो वहीं अनाज व भूसा भी जलकर राख हो गए हैं। पीड़ित परिवारजन ने प्रशासन से सहायता दिए जाने की मांग की है।

    सराय हीरमती हरिजन बस्ती मजरे मोचवा में रविवार दोपहर बाद बिजली तार के गिर जाने से भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और कई कच्चे मकान एवं छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घरों में रखा अनाज, कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

    अग्निकांड में अमृत लाल, संजीत कुमार, राम किशोर, राम सेवक और राम यश समेत कई परिवारों की गृहस्थी जल गई है। इससे करीब 10 लाख रुपये की क्षति हुई है। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

    एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कोटेदार के माध्यम से प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया गया है।

    खबरें और भी

    सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल

    शिवरतनगंज के बसंतपुर निवासी सुरेश सिंह के भूसा गोदाम में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों आग लग गई। घटना में करीब 100 क्विंटल भूसा और 20 क्विंटल गेहूं जल कर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग समय पर मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके चलते भूसा व अनाज जलकर राख हो गया।

    पीड़ित के अनुसार इस घटना में भूसा और गेहूं का ही नुकसान हुआ है। घटना के समय पशु बाहर होने के कारण सुरक्षित बच गए। एसडीएम अमित सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मंगाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    50 बीघा गेहूं की पराली जलकर नष्ट

    कनकसिंहपुर गांव की सिवान में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 50 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका।

    प्रभावित किसान दुर्गेश सिंह, अंकित सिंह, उमेश यादव, अजय यादव, सुल्तानी, हरिकेश यादव, बृजलाल यादव, उमेश दूबे, मनीराम यादव और राम जतन यादव शामिल हैं। किसानों ने बताया कि पराली जल जाने से मवेशियों के चारे की समस्या खड़ी हो गई है।