विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पिता घायल

By dilip singhEdited By: Sachin Sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 10:36 AM (IST)

अमेठी में इन्हौना-तिलोई मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक विराट और मालती, फाइल फोटो

मृतक विराट और मालती, फाइल फोटो

HighLights

  1. अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक हादसा।

  2. मां मालती और बेटे विराट की मौके पर मौत।

  3. पिता विकास मौर्य गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी।

संवाद सूत्र, अमेठी। इन्हौना तिलोई मार्ग पर रविवार देर रात किसान बीज भंडार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

बाराबंकी जनपद के सराय गोपी निवासी विकास मौर्य अपनी पत्नी मालती और बेटे विराट के साथ परिवार में राजा फतेहपुर गांव में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान इन्हौना तिलोई मार्ग पर किसान बीज भंडार के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मालती और उनके 7 वर्षीय बेटे विराट को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में घायल विकास मौर्य के हाथ में चोट आई है। उनका उपचार जारी है। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें- अमेठी में 108 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को मिलेगी फ्री तैयारी करने की सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।