अमेठी में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, खंभे टूटने से 665 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
अमेठी जिले में आंधी-पानी के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई, जिससे 665 गांवों में आपूर्ति बाधित हुई और पांच लाख से अधिक लोग अंधेरे में हैं। बिजली विभाग क ...और पढ़ें

आंधी पानी से गिरे खंभे-ट्रांसफार्मर व टूटे तार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, अमेठी। आंधी पानी के चलते जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। खंभा-ट्रांसफार्मर गिरने व तार टूटने से करीब 665 गांवों की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। बिजली विभाग के अधिकारी- कर्मचारी तत्काल व्यवस्था सुधार में जुट गए।
कड़ी मशक्कत के बाद शहर के साथ ही कई स्थानाें की आपूर्ति बहाल कर दी गई तो कई गांवों में आपूर्ति शुरू करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। अब भी पांच लाख से अधिक लोग अंधेरे में हैं।
गौरीगंज शहर में दोपहर तीन बजे के बाद बिजली गुल हो गई। नगरवा रोड, सब्जी मंडी, सैठा रोड के साथ ही अन्य स्थानेां पर तार टूट गए। एसडीओ विश्वजीत, अवर अभियंता इंद्रसेन के साथ ही बिजली कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुट गए। जिससे शाम साढ़े छह बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी।
गौरीगंज के पहाड़पुर फीडर में छह खंभा, एक ट्रांसफार्मर गिर गया। बलभद्रपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर सहित खंभा टूटकर गिर गया। जगमलपुर में खंभा टूट गया। बरनाटीकर पावर हाउस अंतर्गत 12 खंभा टूटा है। इसी प्रकार बाजारशुकुल के महोना से जगदीशपुर के बीच सात विद्युत पोल टूट कर गिर गए। इसमें बड़ी व एलटी लाइन की आपूर्ति बाधित हो गई है।

तिलोई डिवीजन के अधिशासी अभियंता राकेश रोशन ने बताया कि सभी उपकेंद्रों में 225 से अधिक खंभे टूटने की सूचना है। सेमरौता उपकेंद्र में 75, तिलोई और मोहनगंज में भी 70, फुरसतगंज, जायस तथा हतवा में भी 80 से अधिक खंभे टूटने की सूचना है। सेमरौता और फुरसतगंज के उपकेंद्र तक 33 हजार की लाइन बहाल कर ली गई है। अन्य उपकेंद्रों की 33 हजार की लाइन बहाल करने की कोशिश जारी है।
खबरें और भी
आंधी-पानी से विभाग को काफी क्षति हुई है। आपूर्ति बहाल कराने के लिए अधिकारियों के साथ ही कर्मचारी तत्परता के साथ लगे हुए हैं। जहां- जहां आपूर्ति बाधित हुई है, जल्द ही व्यवस्था बहाल करा ली जाएगी। उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें। -अरुण कुमार, अधीक्षण अभियंता अमेठी।