Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में मंदिर पर लगी सोलर लाइट खोल ले गए चोर, कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 02:53 PM (IST)

    अमेठी के तिवारीपुर गांव स्थित महादेव मंदिर से सोलर लाइट की बैटरी और प्लेट चोरी हो गई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे ...और पढ़ें

    मंदिर पर लगी सोलर लाइट खोल ले गए चोर।

    मंदिर पर लगी सोलर लाइट खोल ले गए चोर।

    HighLights

    1. अमेठी के महादेव मंदिर से सोलर लाइट चोरी।

    2. पुलिस की कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश।

    3. ग्रामीणों ने चोरों की गिरफ्तारी और FIR की मांग की।

    संवाद सूत्र, बाजारशुकुल (अमेठी)। इंदरिया के तिवारीपुर गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में लगी सोलर लाइट की बैट्री और प्लेट एक सप्ताह पहले चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले का मुकदमा दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह की निधि से सोलर लाइट स्थापित कराई गई थी।जिससे कई महीनों से मंदिर परिसर रोशन हो रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व चोर सोलर लाइट की प्लेट और बैट्री खोल ले गए।

    थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, किंतु आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है।

    इससे लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना का राजफाश करने के लिए लगातार छानबीन की जा रही है, जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में फिर कोई मनबढ़ लेगा जान, कट रहा सिर्फ चालान