प्रेमी की तलाश में दिल्ली से अमेठी पहुंची युवती, शादी रुकवाने पर अड़ी प्रेमिका
दिल्ली से अमेठी पहुंची एक युवती ने अपने प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग की है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और अब दूसरी शा ...और पढ़ें
-1776857098376_m.webp)
आरोपित मोहित के साथ युवती।
HighLights
दिल्ली से अमेठी पहुंची युवती ने रोकी प्रेमी की शादी।
युवती का आरोप, युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।
पुलिस मामले की जांच कर रही, कार्रवाई का आश्वासन।
संवाद सूत्र, अमेठी। मोचवा गांव में प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। दिल्ली में रहकर काम करने वाली एक युवती अपने प्रेमी की तलाश करते हुए अमेठी पहुंच गई। युवती ने अपने प्रेमी युवक की होने वाली शादी रुकवाए जाने की मांग करने लगी।
बताया जा रहा है कि युवती मूल रूप से बहराइच की रहने वाली है और दिल्ली के एक शॉपिंग माल में कार्यरत थी। शॉपिंग माल में उसकी मुलाकात मोचवा निवासी युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया।
युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाए और इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन युवक ने गर्भपात करा दिया।
युवती का कहना है कि युवक ने उसके आधार कार्ड में पति के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। बाद में वह उसे दिल्ली में छोड़ कर गांव लौट आया और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर युवती अमेठी पहुंची और तीन दिन तक युवक के घर पर डटी रही। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
बुधवार को पीड़िता ने पुलिस कार्यालय पहुंच उच्चाधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को कोतवाली में युवती ने शिकायती पत्र दिया है। मोचवा निवासी मोहित विश्वकर्मा दिल्ली में युवती के साथ माल में नौकरी करता था।
खबरें और भी
वहीं एक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दिल्ली से वह घर लौट आया है। ऐसा युवती का आरोप है। युवती की ओर से दिए गए साक्ष्य की जांच हो रही है। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।