Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौरीगंज के शेर तेजभान सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, दलगत भावनाएं तोड़कर उमड़ा जनसैलाब

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 07:13 PM (IST)

    पूर्व विधायक तेजभान सिंह के निधन पर राहुल गांधी, स्मृति ईरानी सहित सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने तेजभान सिंह के निधन पर शोक जताया।

    2. गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार।

    3. अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दलगत दीवारें तोड़कर पहुंचे लोग।

    दिलीप सिंह, अमेठी। कांग्रेस के गढ़ में भगवा फहराने वाले दादा तेज भान सिंह के निधन पर भाजपाई ही नहीं कांग्रेस सहित दूसरे दलों के लोग भी दुखी दिखे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।

    राजीव, संजय, सोनिया व राहुल गांधी के मुकाबले अमेठी में भाजपा की ओर से तन कर हर माेर्चे पर खड़े होने वाले योद्धा के निधन से कांग्रेसी भी दुखी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व सांसद केएल शर्मा ने दादा तेज भान सिंह के भतीजे राजेश सिंह से फोन पर बात कर दादा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

    रविवार सुबह जामो के अचलपुर गांव में निकली दादा तेज भान की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उनके जन नायक होने की ताकत दिखाई। दलगत भावनाओं से दूर हर कोई दादा के अंतिम दर्शन को पहुंचा।

    घर से करीब एक किमी. दूर हंसादेवी महाविद्यालय परिसर में तेज धूप के बीच अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों की जुबान पर बस एक ही बात थी कि हमेशा-हमेशा के लिए सो गया गौरीगंज विधान सभा का शेर।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद मिश्र व अत्तानगर के रविंद्र सिंह कहते हैं कि दादा अपने लोगाें की समस्या के समाधान के लिए किसी से कभी भी लड़ जाते थे और काम करवाकर ही दफ्तर से बाहर निकलते थे। अपनों के काम के लिए वह मुख्यमंत्री तक से लड़ जाते थे।

    पूर्व विधायक तेजभान सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

    अचलपुर स्थित हंसा देवी महाविद्यालय परिसर में पूर्व विधायक का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के दौरान करीब पांच किलोमीटर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

    खबरें और भी

    1977, 19910 1993 और 1996 में गौरीगंज विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक तेजभान सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार में सत्ता और विपक्ष के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा हजारों समर्थक शामिल हुए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और थाना प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में दिवंगत नेता को सलामी दी गई।

    इनकी रही मौजूदगी

    अंतिम संस्कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजय सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, तिलोई प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना,पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जगदीशपुर प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, भादर प्रमुख प्रवीण सिंह पप्पू, कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय पासी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह, विजय विक्रम सिंह, डा. अनिल कुमार सिंह, घनश्याम माहेश्वरी, केशव सिंह, शेष नाथ सिंह चुन्नू, अधिवक्ता रवि शुक्ला, चन्द्रमौलि सिंह, विषुव मिश्र, ओपी सिंह, मनीष पाठक, सोनू यज्ञसैनी, रिकू तिवारी, सुरेश यज्ञसैनी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अनेक नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।