Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amethi Murder Case: पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, आरोपित ने बताई पुलिस को गुनाह के पीछे की कहानी!

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 08:10 AM (IST)

    Amethi Murder Case Update News प्रेम में बहके कदम खत्म हो गया शिक्षक का हंसता-खेलता परिवार। पुलिस ने हत्यारोपित चंदन को पकड़ा तो उसने अपना गुनाह कबूल ...और पढ़ें

    शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम भारती, पुत्री सृष्टि व लाडो।- फाइल फोटो
    शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम भारती, पुत्री सृष्टि व लाडो।- फाइल फोटो

    HighLights

    1. पुलिस ने चंदन वर्मा की बहन, जीजा समेत चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था
    2. पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में चंदन को लगी गोली

    अर्जुन सिंह, भदौरिया l जागरण तिलोई l (अमेठी)। क्या ऐसा भी प्रेमी आशिक हो सकता है, जो प्रेम में इतना पागल हो जाए कि अपनी प्रेमिका का हंसता खेलता परिवार ही उजाड़ दे। इंटरनेट मीडिया में कातिल चंदन वर्मा और उसकी प्रेमिका पूनम भारती की तस्वीरें शुक्रवार को तेजी से प्रसारित हुईं।

    तस्वीरें देखने के बाद हर व्यक्ति के दिमाग में एक बात कौंध रही है कि क्या प्यार इतना अंधा होता है कि आशिक पूरे परिवार के कत्ल पर उतारू हो जाए। महिला के प्रेम में बहके कदम ने शिक्षक के हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया।

    पूरे परिवार की हत्या में अब तक मिली जानकारी

    शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी कस्बे में शिक्षक सुनील कुमार की पूरे परिवार समेत हत्या मामले में अभी तक मिली जानकारी में शिक्षक की पत्नी पूनम भारती के आशिक चंदन वर्मा का नाम ही सामने आ रहा है। शिक्षक के पिता ने हत्या का केस भी चंदन पर ही दर्ज करवाया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल प्रेमी की तस्वीरें

    सोशल मीडिया में शिक्षक पत्नी की प्रेमी संग वायरल हो रही अंतरंग तस्वीरें बहुत कुछ कह रही हैं। यही नहीं सुनील के रायबरेली छोड़कर परिवार सहित अहोरवा भवानी में किराए के मकान में सिफ्ट होने से यह बात और पुख्ता होती हैं। बताते हैं कि चंदन वर्मा पूनम भारती के प्यार में इस कदर पागल था कि जब तक पूनम रायबरेली में थी। वह उसके पीछे साए की तरह मंडराता रहता था।पत्नी की गतिविधियां सुनील से छिपी नहीं थी।

    खबरें और भी

    हत्याकांड के बाद गुमसुम बैठे स्वजन।

    रायबरेली छोड़कर अहाेरवा भवानी में बनाया आशियाना

    सुनील ने सोचा कि रायबरेली छोड़ दिया जाय तो शायद इस बला से छुटकारा मिल जाय। लेकिन अहोरवा भवानी में आशियाना बनाने के बाद पूनम के प्रेमी ने अपनी पहुंच यहां तक बना ली। इसी को लेकर अगस्त में अहोरवा भवानी आवास पर चंदन वर्मा के साथ विवाद भी हुआ था। जिसके बाद 18 अगस्त को रायबरेली के सदर कोतवाली में चंदन वर्मा के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया। परिवारिक लोगों की माने तो इसके बाद पूनम ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की। चंदन तो पूनम के प्यार में पागल हो चुका था और उसने प्यार में पागलपन की सारी हदें पार करते हुए अपने प्यार का हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया।

    संबंधित खबरेंः अमेठी हत्‍याकांड: दारोगा से पिस्टल छीन चंदन ने किया हमला, पुलिस ने मारी गोली

    अमेठी हत्याकांड: साए की तरह मंडराता था… पूनम के प्यार में पागल हो चुका चंदन वर्मा, यही थी रायबरेली छोड़ने की वजह

    गुमशुम रहता था सुनील 

    पत्नी के दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग के चलते सुनील अक्सर गुमशुम रहता था। अपने स्टाफ से भी कोई बात शेयर नहीं करता था। क्योंकि चार साल पन्हौना विद्यालय में बिताने के बाद भी वह शिक्षकों के साथ घुल मिल नहीं सका।