विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं सभी यदुवंशियों से कहना चाहता हूं…, मोहन यादव ने राहुल के गढ़ में की रैली, खुद को बताया दामाद

Published: Mon, 29 Apr 2024 06:38 PM (GMT+05:30)

रोड शो के दौरान गौरीगंज ब्लाक मुख्यालय के सामने रथ से लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ...और पढ़ें

ससुराल आकर आया आनंद, मोदी की आंधी में सबकुछ उड़ जाएगा: मोहन यादव।
ससुराल आकर आया आनंद, मोदी की आंधी में सबकुछ उड़ जाएगा: मोहन यादव।

जागरण संवाददाता, अमेठी। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के नामांकन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। 

रोड शो के दौरान गौरीगंज ब्लाक मुख्यालय के सामने रथ से लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेठी का पूर्व जिला सुलतानपुर है वह मेरी ससुराल है। दामाद होने के नाते यहां आकर मुझे आनंद आ रहा है। कांग्रेस का प्रत्याशी यहां नहीं आ रहा है। उनकी हालत खराब है। कोई हां करने को तैयार नहीं है। मोदी की आंधी में सब कुछ उड़ जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राम जी का आनंद आ गया तो मथुरा वाले कृष्ण कन्हैया ने क्या बिगाड़ा है। उन्हें भी मुस्कुराना चाहिए। भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे। 

मोहन यादव ने कहा कि मालूम पड़ा है बड़ी संख्या में यहां यदुवंशी भी रहते हैं। मैं सभी यदुवंशियों से कहना चाहता हूं आप सब भाग्यशाली हो, पांच हजार साल पहले भी भगवान कृष्ण ने धर्म के लिए पूरा जीवन कुर्बान किया था। पूरे जीवन धर्म की लड़ाई लड़ी। आज हमारे सामने पुनः वो समय आया है। जब भगवान राम का आनंद आया है। संबोधन के बाद एमपी के सीएम केंद्रीय मंत्री स्मृति के साथ नामांकन दाखिल करवाने कलेक्ट्रेट भी गए। नामांकन के बाद वह यहां से झारखंड के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: Master Plan : यूपी के इस जिले में बिना नक्शे के नहीं कर सकेंगे निर्माण, मास्टर प्लान की ड्राइंग हो रही तैयार

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election : अखिलेश यादव बोले- भाजपा अगर आई तो पुलिस की नौकरी केवल 3 साल की रह जाएगी, खाकी वर्दी वाले...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।