Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चिलचिलाती धूप से लोग परेशान, गर्मी व उमस बरकरार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 11:59 PM (IST)

    अमेठी भीषण गर्मी व झुलसा देने वाली चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। गर्म हवा शरीर ...और पढ़ें

    चिलचिलाती धूप से लोग परेशान, गर्मी व उमस बरकरार
    चिलचिलाती धूप से लोग परेशान, गर्मी व उमस बरकरार

    अमेठी: भीषण गर्मी व झुलसा देने वाली चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। गर्म हवा शरीर में चुभने लगी है। इससे लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ है। पंखे कूलर भी गर्मी से बचाव में नाकाफी साबित हो रहे हैं। बुधवार दोपहर दो बजे के करीब धूप की वजह से शहर की ज्यादातर सड़कें सूनी रही। धूप में निकलने की बजाए लोग दुकानों और घरों में रहना सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    जून के मध्य में गर्मी अपने पूरे चरम पर है। लोगों की उम्मीद से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। आम तौर पर इन्हीं दिनों तापमान बढ़कर 42 और 43 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार स्थित बदल गई है। पारा 45 से ऊपर भी पहुंच चुका है। तीन दिन से तापमान लगातार घट-बढ़ रहा है। सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को 45 डिग्री रहा तो वहीं बुधवार को 44 पहुंच गया। लगातार पड़ रही गर्मी से लोग परेशान हैं। दो पहिया हो या अन्य खुले वाहन, इन पर यात्रा के दौरान शरीर पर गर्म हवाएं चुभती है। गर्मी की वजह से शीतल पेय की खपत बढ़ गई है। हर जगह ठंडे पानी की तलाश लोगों को रहती है। गर्मी और धूप की वजह से लोग पसीने में भीग रहे हैं। बुधवार को चार बजे तक तेज धूप का असर रहा। इसके बाद मौसम थोड़ा सा बदला। शाम के समय हवा नहीं चलने से भी लोग परेशान रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद ने बताया कि गुरुवार को कुछ स्थानों पर बदली व छिटपुट हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।