विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राहुल गांधी संविधान हाथ में लेकर चलते है, पर पढ़ते नहीं', अमेठी में बोले जेपी नड्डा; कांग्रेस को जमकर किया घेराव

Published: Tue, 14 May 2024 08:15 PM (IST)

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मोदी जिंदा हैं। तब तक कोई आरक्षण को समाप्त नहीं कर सकता है। ...और पढ़ें

अमेठी में जनसभा को संबोधित करते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। जागरण
अमेठी में जनसभा को संबोधित करते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। जागरण

HighLights

  1. 10 वर्ष पहले अमेठी में पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढे में सड़क
  2. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी जेल में या तो बेल पर

संवादसूत्र, जागरण, अमेठी। शहर रामलीला मैदान में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी को जिताने का संकल्प लेते हुए कहाकि राहुल गांधी संविधान हाथ में लेकर चलते हैं, लेकिन उसे पढ़ते नहीं हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मोदी जिंदा हैं। तब तक कोई आरक्षण को समाप्त नहीं कर सकता है। ओबीसी, एससी और हमारे आदिवासी भाइयों को आरक्षण का लाभ अनवरत मिलता रहेगा। कांग्रेस पहले से ही राष्ट्र, सनातन और विकास विरोधी रही है। कांग्रेस ने भगवान राम का भी विरोध किया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी की सरकार ने न्यायालय में शपथ पत्र दिया कि राम काल्पनिक है। केस को लटकाने का कार्य कांग्रेस ने किया। मोदी जी ने जो कहा था वह भी किया है, जो नहीं कहा उसे भी किया है।

कोविड के बाद बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था खराब है, लेकिन भारत की अर्थ व्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

नड्डा ने कहा कि राहुल बिना विदाई किए ही चले गए। मोदी देश को विकसित करने में अग्रसर है। विपक्ष अपने स्वार्थ के लिए तमाम हथकंडे अपना रहा है। जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे... नारे लगते हैं और अगले दिन राहुल गांधी उन लोगों से मिलने और उनके समर्थन के लिए जेएनयू पहुंचते हैं। यह लोग आज धार्मिक आरक्षण कि बात कर दलित आरक्षण के ऊपर डाका डाल रहे हैं।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया। भारत ने एक नहीं दो-दो वैक्सीन बनाकर 100 देशों को पहुंचाई। अब मांगने नहीं बल्कि देने वालों की श्रेणी में है भारत। आज किसान डिजिटल लेनदेन कर रहे हैं। पांच वर्ष बाद बिजली का बिल शून्य आएगा। हर घर पर सौर ऊर्जा लगेगी। आने वाले पांच साल में तीन करोड़ लखपति दीदी बनेगी।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। पहले एक-दो इंदिरा आवास मिलता था, भाजपा सरकार में चार करोड़ लोगों को पक्की छत मिली है। आने वाली सरकार अभी तीन करोड़ लोगों को आवास देगी। दो लाख गांव आप्टिकल फाइबर से जोड़कर डिजिटल किया जा रहा है।

10 वर्ष पहले अमेठी में यह पता नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे है या गड्ढे में सड़क है। आज अमेठी का बदलता स्वरूप देखकर खुशी होती है। तिलोई में नया मेडिकल कालेज बन रहा है। नड्डा ने कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी जेल में हैं या तो बेल पर हैं।

ये रहे मंच पर मौजूद

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, विधायक अशोक कोरी, एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ल राजाबाबू, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, रामू सिंह कसारा, भाजपा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, सुधांशु शुक्ल, अंजू कसौधन, पूर्व विधायक चंद प्रकाश मिश्र मटियारी सहित तमाम नेता मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।