विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लोक-परलोक को सुधारने के लिए कमल को दीजिए वोट' अयोध्या में सीएम योगी ने की जनता से अपील

Published: Fri, 17 May 2024 04:17 PM (IST)

Ayodhya News सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां समाजवादी पार्टी ने चलाई। रामभक्तों का संरक्षण होता है और ...और पढ़ें

'लोक परलोक को सुधारने के लिए कमल को दीजिए वोट' अयोध्या में सीएम योगी ने की जनता से अपील
'लोक परलोक को सुधारने के लिए कमल को दीजिए वोट' अयोध्या में सीएम योगी ने की जनता से अपील

जासं, अमानीगंज (अयोध्या) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमानीगंज के निकट आयोजित जनसभा में भाजपा उम्मीदवार व सांसद लल्लू सिंह को रामभक्त बताते हुए जनसभा की शुरुआत में ही रामद्रोहियों कि जमानतें जब्त कराने की अपील की। सीएम योगी लोक परलोक को सुधारने के लिए वोट कमल पर देने की अपील कर गए।

सपा और कांग्रेस सरकार रहते हुए नहीं बन पाता राम मंदिर : योगी

रामभक्तों पर गोलियां समाजवादी पार्टी ने चलाई। रामभक्तों का संरक्षण होता है और माफियाओं की अंतिम यात्रा रामनाम सत्य के साथ धूमधाम से निकाल दी जाती है। सबसे बड़ा रामभक्त भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताते हुए योगी ने पूछा कि सपा व कांग्रेस की सरकार रहते हुए क्या राममन्दिर बन पाता। पूछा कितने लोगों ने दर्शन किया। ये पीढ़ी सौभाग्यशाली है। यहां जन्म लेना और भी सौभाग्यशाली है।

यह भी पढ़ें : 'यह मत समझिए मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं, मैं आपका हूं अमेठी का हूं और रहूंगा'...राहुल ने अमेठी पहुंचकर क्यों कही यह बात?

मोदी ने देश को सुरक्षित बनाया : योगी

माफिया की भूमि नहीं महोत्सव की भूमि होगी। सपा पर हमला करते हुए कहा कि जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों का मुकदमा वापस लेने का काम अखिलेश यादव ने किया। मोदी व योगी को ताकत आपका कमल के फूल पर जाने वाला वोट देता है। आपके वोट से अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो गया। परलोक में पूर्वजों को भी बता सकेंगे। मोदी ने भारत का कायाकल्प किया। दुनिया का सुरक्षित देश बनाया है।

यह भी पढ़ें : 'तीन महीने से चुनाव को हिंदू-मुसलमान बनाने की कोशिश कर रहे प्रधानमंत्री', रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी

हर घर नल जल की योजना दिखाई पड़ रही है। सपा व कांग्रेस के समय राशन माफिया हावी थे। देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन पा रहे है। सरकार आपकीं है उपचार का खर्चा हम उठाएंगे। गांवों में स्वच्छता है, हर घर में शौचालय है। सीएम ने कहा कि 10 करोड़ परिवार को गैस कनेक्शन मिला। चार करोड़ घर बन गए है। जितने बचे है अगले तीन वर्ष के अंदर पूरे हो जाएंगे। सपा, कांग्रेस व बसपा पर निशाना साधते हुए योगी ने तीनों को वोट कटवा बताया। बोले कि सपा कांग्रेस जब मिलते है तो अपशगुन जरूर होता है, अब फिर मिले है।

गरीबी हटाओ का माडल खतरनाक है। सपा-कांग्रेस को खून चुसवा का संस्करण बताया। लल्लू सिंह का जीवन राम मंदिर के लिए समर्पित है। रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव, लगातार चुनाव जीत रहे है, नाम ही रामचंद्र है। मिल्कीपुर के विधायक रहे गोरखनाथ बाबा पासी जाति का है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।