यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ganga Water Label: गंगा में अचानक से जलस्तर बढ़ने से अमरोहा के गांवों में अलर्ट, हरिद्वार से छोड़ा 20 हजार क्यूसेक पानी
UP News In Hindi Updat फिर छोड़ा गया 20 हजार क्यूसेक पानी हरिद्वार की बैराज से छोड़ा जा रहा पानी। गर्मी के मौसम में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की ...और पढ़ें

HighLights
- गंगा किनारे के गांवों में अलर्ट
- तिगरी में बढ़ रहा जलस्तर
जागरण संवाददाता, गजरौला। तिगरीधाम स्थित गंगा में अचानक से जलस्तर बढ़ने से हलचल का माहौल बना हुआ है। क्योंकि अभी न तो मानसून का सीजन है और न ही पहाड़ों पर भारी वर्षा हो रही है। ऐसे में फिर जलस्तर बढ़ने से बाढ़ खंड विभाग ने गंगा किनारे के गांवों को अलर्ट कर दिया है और गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
दरअसल, पिछले दो दिन तक तिगरी की गंगा सामान्य रूप से बह रही थी। लेकिन, शनिवार की सुबह में हरिद्वार बैराज से पानी छोड़ने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया। गंगा का दायरा बढ़ने के बाद घाट पर स्थित पुरोहितों की झोपड़ियां तक पानी पहुंच गया। अभी पानी छोड़ने का सिलसिला जा रही है।
पुलिस भी अलर्ट पर
रविवार को भी बिजनौर बैराज से 20 हजार क्यूसेक पानी तिगरी की गंगा में छोड़ा गया। खास बात यह है कि इस समय गर्मी का मौसम होने की वजह से गंगा में स्नान करने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ रही है। इस बीच जल स्तर बढ़ने से बाढ़ खंड विभाग के साथ-साथ पुलिस को भी जल स्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी तरह का कोई हादसा ना हो सके।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: आगरा में सूरज ने फिर दिखाए तेवर, 29 तक लू का अलर्ट जारी, ताजमहल में गर्मी से पर्यटकों की तबीयत खराब
पानी छोड़ने का क्रम जारी
जेई सुभाष कुमार ने बताया कि अभी बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने का क्रम जारी है। गंगा किनारे के गांव ओसिता जगदेपुर, कांकाठेर, तिगरी, मंदिर वाली भुड्डी, दारानगर, शीशोंवाली, चकनवाला आदि गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।