Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amaroha: लाभार्थी सम्मेलन में इस्तीफा देने पहुंचे भाजपाई, मंडल महामंत्री के खिलाफ प्राथमिकी को हटाने की मांग

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 03:35 PM (GMT+05:30)

    गजरौला में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में बछरायूं व मंडी धनौरा के भाजपाई एकजुट होकर इस्तीफा देने पहुंच गए। यहां काफी देर तक हंगामा हुआ। प्रदेश उ ...और पढ़ें

    गजरौला में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में बछरायूं व मंडी धनौरा के भाजपाई एकजुट होकर इस्तीफा देने पहुंचे।
    गजरौला में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में बछरायूं व मंडी धनौरा के भाजपाई एकजुट होकर इस्तीफा देने पहुंचे।

    अमरोहा, जागरण टीम : गजरौला में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में बछरायूं व मंडी धनौरा के भाजपाई एकजुट होकर इस्तीफा देने पहुंच गए। यहां काफी देर तक हंगामा हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपाइयों को समझाते हुए मामला शांत किया। मंडी धनौरा तहसील में लेखपाल धरने पर बैठे हैं।

    भाजपा के मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह पर अभद्रता का आरोप

    लेखपाल पूजा रानी का आरोप है कि बछरायूं से भाजपा के मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्रता की है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मंडल महामंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसकी भनक लगने पर बछरायूं के मंडलाध्यक्ष डा. शुभम शर्मा व मंडी धनौरा के मंडलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल समेत सभी भाजपाई एकत्र होकर गजरौला स्थित ग्रैंड प्लाजा बैंकट हॉल में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को इस्तीफे देने की बात कही। मोहित ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया।

    भाजपाइयों की मांग थी कि पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज की है वह वापस होनी चाहिए और संबंधित लेखपाल को वहां से हटाया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया।