विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रक में जा घुसी कार, 11 लोग घायल; ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

Published: Mon, 13 Jul 2026 11:12 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2026 11:13 AM (IST)

अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक सेवन सीटर कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें बरेली के 11 लोग घायल हो ...और पढ़ें

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमरोहा। सेवन सीटर कार में क्षमता से अधिक सवार बरेली के 11 लोग हादसे में घायल हो गए। चालक को झपकी आने के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे उनकी कार पीछे से ट्रक में घुस गई। सभी लोग पंजाब से घर लौट रहे थे।

यह हादसा हाईवे पर सोमवार तड़के हाईवे स्थित अम्हेड़ा नहर के पास हुआ। बरेली के थाना हफीजगंज क्षेत्र के रसूला कमरूल निशा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह, दिवेश कुमार, गोपी, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, रोहतास कुमार, रामकिशोर, जयपाल सिंह और पुष्पेंद्र सिंह 8 जून को पंजाब के जिला संदूर के गांव कालाझाड़ निवासी किसान मुख्तयार के फार्म पर धान रोपाई करने गए थे।

रविवार रात सभी लोग घर लौट रहे थे। कार को गुडडू पुत्र शमशाद निवासी लालपुर उस्मानपुर बरेली चला रहा था। सेवन सीटर कार में चालक समेत 11 लोग सवार थे।

सोमवार तड़के चालक गुड्डू को झपकी आई तो कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई तथा हादसे में सभी लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत और चार घायल; कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा