Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फास्‍ट फूड ने ली अमरोहा की अहाना की जान, आंतों में हो गया था इंफेक्‍शन; हार्ट अटैक से मौत

    Updated: Tue, 23 Dec 2025 10:27 PM (IST)

    फास्ट फूड के शौक ने छात्रा की जान ले ली। अधिक फास्ट फूड खाने से पहले वजन बढ़ा तथा साथ ही आंतों में संक्रमण हो गया। हालात बिगड़ी तो स्वजन ने अस्पताल मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फास्ट फूड के शौक ने छात्रा की जान ले ली।

    2. आंतों में संक्रमण के बाद एम्स में हुई मौत।

    3. फास्ट फूड से वजन बढ़ने और संक्रमण का खतरा।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। फास्ट फूड के शौक ने छात्रा की जान ले ली। अधिक फास्ट फूड खाने से पहले वजन बढ़ा तथा साथ ही आंतों में संक्रमण हो गया। हालात बिगड़ी तो स्वजन ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर चिपकी आंतों को ठीक कर दिया। परंतु उसके बाद लगातार वजन कम होता रहा। ऑपरेशन के 20 दिन बाद फिर से हालत खराब होने पर स्वजन ने दिल्ली के एम्स भर्ती कराया था, जहां उपचाराधीन छात्रा को हार्ट अटैक आया तथा उसकी मौत हो गई।


    नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला अफगानान निवासी मंसूर खान के परिवार में पत्नी सारा खान, दो बेटी व एक बेटा हैं। सबसे छोटी बेटी अहाना खाना नगर के हाशमी गर्ल्स इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। 16 वर्ष की अहाना फास्ट फूड खाने कई शौकीन थी।

    स्वजन की सख्ती के बाद भी फास्ट फूड खाती थी। जिसके चलते पहले उसका वजन बढ़ कर 70 किलो तक पहुंच गया था। सितंबर 2025 में अहाना के पेट में दर्द रहने लगा। पहले तो स्वजन स्थानीय चिकित्सक से दवाई लेते रहे। परंतु दर्द अधिक बढ़ने पर स्वजन ने उसे 30 नवंबर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देख कर चिकित्सक भी चौंक गए। उसकी आंते चिपक गई थी। साथ ही उनमें छेद हो गए थे।

    इसके पीछे चिकित्सकों ने फास्ट फूड का अधिक सेवन बताया था। साथ ही दो दिसंबर को उसका आपरेशन कर आंतों का संक्रमण ठीक कर दिया था। 10 अस्पताल में रहने के बाद अहाना की सेहत में सुधार होने पर स्वजन उसे घर ले आए थे। परंतु अहाना का वजन लगातार घटने लगा।

    खबरें और भी

    फिर से हालत बिगड़ी तो स्वजन ने उसे 18 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी हालत में सुधार हो गया था। परंतु रविवार रात को उपचार के दौरान अहाना को हार्टअटैक आया तथा उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम को स्वजन ने मृतका का सुपुर्दे खाक कर दिया है। फास्ट फूड की वजह से छात्रा की मौत को लेकर शहर के लोग भी हैरत में हैं।



    फास्ट फूड खाने से अहाना का वजन भी बढ़ गया था। लगातार पेट में दर्द रहने के कारण जांच कराई तो चिकित्सकों ने फास्ट फूड के अधिक सेवन में आंतों में संक्रमण होना बताया था। ऑपरेशन के बाद वह ठीक हो गई थी और चलने भी लगी थी। परंतु लगातार वजन कम हो रहा था। लिहाजा एम्स में भर्ती कराया था। जहां रविवार रात उपचार के दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई है।- गुफरान खान, अहाना के चाचा।


    छात्रा अहाना हाशमी गर्ल्स इंटर कालेज में कक्षा 11 की होनहार छात्रा थी। फास्ट फूड अधिक खाने से उसकी हालत बिगड़ी थी। उसकी मौत का दुख है। अभिभावकों को चाहिए कि उनके बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें।- डॉ. सिराजुददीन हाशमी, चेयरमैन हाशमी एजूकेशनल ग्रुप।


    स्ट्रीट फूड जिनमें अधिकांश फास्ट फूड मसलन चाउमीन, पिज्जा, बर्गर, मोमोज व साफ्ट ड्रिंक शामिल हैं, इंसान की सेहत के लिए हानिकारक हैं। इनका अधिक सेवन मोटापा, पेट में संक्रमण, शुगर व हार्ट संबंधी रोगों को बढावा देता है। इस प्रकार के भोजन से परहेज करने की जरुरत है। डॉ. मोहम्मद इदरीस, वरिष्ठ चिकित्सक, नगर सीएचसी।